BREAKING NEWS
NEWS : झुलेलाल मंदिर का पंचम पाटोत्सव.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में प्रतिभा खोज.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ बॉर्डर पर नशे का बड़ा खेल बेनकाब, रात.. <<     KHABAR : बड़वानी में खेल मैदान की बदहाली पर.. <<     BIG NEWS : 7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 5 हजार का.. <<     KHABAR : जन्मदिन की खुशी में समाज के नाम सहयोग,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना में लगे.. <<     BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 20, 2022, 1:19 pm
NEWS : भाजपा मण्डल ने बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ निकाली वाहन रैली, एसडीएम व डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर 

Share On:-

भवानीमंडी। नगर व पचपहाड में राजगढ़ पेयजल योजना के तहत शुद्ध पानी के लिए एवं बिगड़ती कानून व्यवस्था एवं नगर की विभिन्न समस्याओं  को लेकर उपखण्ड अधिकारी और पुलिस उप अधिक्षक को भारतीय जनता पार्टी  भवानी मंडी द्वारा बालाजी चौराहे से एकत्रित होकर ज्ञापन दिया गया। इस दौरान सभी बीजेपी नेता व कार्यकर्ता शहर के बालाजी चौराहे पर एकत्रित हुए। 
वहीं पर पहले तो पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। तत्पश्चात वाहन से रैली निकाल कर झालावाड़ रोड़ पर स्थित पुलिस थाना को निशाना बनाया थाने मे भी पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई व थाने को अवगत कराया गया की जिस तरह से भवानीमंडी मे चोरो के कदम चोरी  की और बढ़ रहे है उनको जल्द से जल्द पकड़ा जाए वरना हम धरना प्रदर्शन करेंगे। उसके बाद वाहन रैली द्वारा एसडीएम कार्यालय पंहुच कर क़ई मुद्दों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई और कमल कुमार मीणा को ज्ञापन दिया गया। 
वहीं कमल कुमार मीणा को भवानीमंडी मे शुरु हुआ सट्टे पर रोक लगाने के बारे मे भी बताया गया व कहा गया की यंहा शासन व प्रशासन बड़ा ही सुस्त है। भाजपा नेताओ द्वारा कहा गया की सट्टे को चालु कराने मे अधिकारियो का ही हाथ होता है। सट्टे की पर्चीयों को जल्द से जल्द बंद किया जाये। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी मंडल शहर के सभी समस्त कार्यकर्ता, सभी मोर्चों के मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, शक्ति केंद्र प्रभारी, सभी पार्षद गण,बूथ अध्यक्ष पूर्व मंडल अध्यक्ष, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं पार्टी के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE