BREAKING NEWS
गुना के जंगल में तेंदुए का शिकार, पंजे-पूंछ और.. <<     NEWS : जाति के आधार पर भेदभाव मानवता पर कलंक, सभी.. <<     BIG NEWS : ब्लैकमेल के जाल में फंसाकर दुष्कर्म की.. <<     REPORT : किसानों की बीमा राशि को लेकर कांग्रेस.. <<     KHABAR : विश्व मानव तस्करी निरोधक दिवस पर मक्सी.. <<     KHABAR : करियर की नई राहों से रूबरू हुईं छात्राएं,.. <<     REPORT : शाजापुर में दवा विक्रय में अनियमितता पड़ी.. <<     KHABAR : सीईओ जितेन्द्र सेंगर ने की ग्रामीण विकास.. <<     KHABAR : लखपति दीदी योजना ने बदली जिंदगी, सुनीता.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशि वालों पर रहेगी किस्मत.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 20, 2022, 1:21 pm
BIG NEWS: राजस्थान में राहुल गांधी का भारत जोड़ाे यात्रा आखिरी चरण, गहलोत-चन्नी भी हुए यात्रा में शामिल,  कल सुबह हरियाणा में करेगी प्रवेश, पढ़े खबर 

Share On:-

अलवर। राजस्थान में भारत जोड़ाे यात्रा आखिरी चरण में पहुंच चुकी है। कल से हरियाणा में एंटर होने वाली यात्रा आज अलवर जिले में है। भारत जोड़ो यात्रा में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। हजारों की संख्या में लोग राहुल से मिलने और यात्रा में शामिल होने के लिए दूसरे जिलों से भी पहुंच रहे हैं।

आज 16वें दिन की यात्रा का पहला फेज अलवर के लोहिया का तिबारा में हुआ है। दोपहर 3.30 बजे दूसरे चरण की शुरुआत होगी। आज कुल 23 किलोमीटर का सफर तय होगा।

21 दिसंबर की सुबह पहले फेज के दौरान यात्रा हरियाणा में प्रवेश कर जाएगी।अलवर राहुल गांधी के नजदीकी कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह का क्षेत्र है। राहुल की यात्रा के स्वागत के लिए क्षेत्र में कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। जिले से शकुंतला रावत और टीकाराम जुली गहलोत सरकार में मंत्री हैं।

आज यात्रा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अलावा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी चले। दोनों नेता एक-दूसरे का हाथ पकड़कर चलते हुए दिखाई दिए। राहुल के साथ स्थानीय कांग्रेस विधायक और कई मंत्री भी थे। वहीं, पूर्व केंद्रीय सचिव व अर्थशास्त्री अरविंद मायाराम भी मंगलवार को यात्रा में शामिल हुए।

राजस्थान कांग्रेस के लिए राहुल गांधी की यात्रा के बहुत से सियासी मायने हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट खेमों के बीच इस यात्रा की वजह से सियासी सीजफायर करवाया गया था। राहुल की यात्रा के गुजरने के बाद अब दोनों खेमों के बीच शांति बरकरार रहती है या नए सिरे से खींचतान बढ़ती है, इस पर सबकी निगाहें टिक गई हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE