शाजापुर। ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर आज मप्र ऊर्जा विकास निगम के जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी एसके फारूकी एवं स्टॉफ प्रकाश सालुके, दिनेश सुगंधी, शैलेन्द्र गंधरा एवं बनेसिंह राठौर की उपस्थिती में ऊर्जा सरक्षण कार्यक्रम का आयोजन कर जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी एसके फारूकी द्वारा ऊर्जा बचत के उपायों के बारे में जानकारी दी गई तथा किस प्रकार से ऊर्जा की बचत की जा सकती है उसके बारे में विद्यार्थीयों को अवगत कराया गया।
सर्वप्रथम शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कुल बेरछा के प्राचार्य जीएल राजोरिया एवं स्टॉफ विक्रम अस्तेय, अनुज कारपेंटर, शबाना खातुन, सुमती शर्मा, राजेन्द्र जैन, मुकेश चंद्रवंशी, रानी भीमावत, राजेन्द्र मंडोर, हरिनारायण जादमें, भारती अग्रवाल एवं अनिल शर्मा के सहयोग से लगभग 150 विद्यार्थीयों की उपस्थिति में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरूस्कार एवं अन्य विद्यार्थीयों को सांत्वना पुरूस्कार वितरित किये गये। साथ ही शासकीय पॉलेटेक्निक महाविद्यालय शाजापुर के प्रभारी प्राचार्य योगेश मानेकर एवं स्टॉफ मनीष सक्सेना, अर्पित सक्सेना एवं जयप्रकाश पाठक की उपस्थिती में ऊर्जा संरक्षण विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम जागृति नागर, द्वितीय हर्ष शर्मा एवं तृतीय लखन प्रजापति को पुरूस्कृत किया गया।