BREAKING NEWS
NEWS : झुलेलाल मंदिर का पंचम पाटोत्सव.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में प्रतिभा खोज.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ बॉर्डर पर नशे का बड़ा खेल बेनकाब, रात.. <<     KHABAR : बड़वानी में खेल मैदान की बदहाली पर.. <<     BIG NEWS : 7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 5 हजार का.. <<     KHABAR : जन्मदिन की खुशी में समाज के नाम सहयोग,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना में लगे.. <<     BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 22, 2022, 6:23 pm
KHABAR : जगत जननी मातासीता जी के अपमान पर चुप क्यों है भाजपा- सिसौदिया, माता सीता के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी से आक्रोशित कांग्रेसजनों ने मंत्री मोहन यादव का फूंका पुतला, पढ़े खबर 

Share On:-

मल्हारगढ़। प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षामंत्री मोहन यादव द्वारा माता सीता के खिलाफ की गई अशोभनीय टिप्पणी से आक्रोशित कांग्रेसजनों ने गुरुवार को काकासाहेब गाड़गिल चौराहा पर नगर कांग्रेस ने यादव का पुतला फूंककर टिप्पणी का विरोध किया। 

इस मौके पर कांग्रेस नेता परशुराम सिसौदिया ने कहा कि सीतामाता के बारे में अशोभनीय टिपण्णी करने वाले भाजपा नेता उच्च शिक्षामंत्री मोहन यादव पर धर्म का आडंबर रचने व अपने आप को हिंदूवादी कहने वाली भाजपा आखीर चुप क्यों है। सिसौदिया ने आगे  कहा कि अपने आप को रामभक्त कहने वाले भाजपा के नेता, कार्यकर्ता इस टिप्पणी पर चुप्पी साधे हुवे है, उनमें विरोध की हिम्मत नही है, कहा गए बजरंगदल, विश्वहिंदू परिषद के लोग।
सिसौदिया ने कहा कि भाजपा और मुख्यमंत्री में थोड़ी बहुत भी इंसानियत हो तो माता सीता और हिंदू धर्म का अपमान करने वाले मंत्री को तत्काल बर्खास्त करे ।

पुतला दहन के समय कांग्रेस नेता परशुराम सिसौदिया, मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक खींची की पुलिस से तगड़ी झड़प हुई। नेताओ ने कहा कि पुलिस भाजपा एजेंट के रूप में कार्य कर रही है हमारा प्रदर्शन बिलकुल शांति पूर्ण था।

मंत्री मोहन यादव के पुतले को जब कांग्रेस के कार्यकर्ता स्टेशन रोड से लेकर आ रहे थे तो तब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। पुतले को लेकर काफी छीना झपटी हुई और जलते हुए पुतले को फायर फाइटर से बुझाने प्रयास भी किया गया।

कांग्रेसजनों ने पहले से तैयार दूसरा पुतला फूंक दिया और जमकर नारेबाजी की।
इस मौके पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष नितिन विजयवर्गीय, जिला कांग्रेस के महामन्त्री लियाकत मेव, रामचन्द्र करुण, सचिव अरविंद सोनी, पुष्पा डांगी, मुकेश निडर, पिपलिया नगर कांग्रेस अध्यक्ष रामप्रसाद फरक्या, नारायणगढ नगर कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप यादव, महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष श्यामा बाई बैरागी, अफसर मन्सूरी, अनिल मुलासिया, हेमंत गुप्ता, पार्षद दिलीप तिवारी, राहुल तिवारी, फारूक भाई, ऋषभ कुनेचा, अमानत पठान, मोइन मंसूरी, राजू गुर्जर, नागेश्वर चौहान, रामनारायण मालवीय, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE