BREAKING NEWS
NEWS : झुलेलाल मंदिर का पंचम पाटोत्सव.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में प्रतिभा खोज.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ बॉर्डर पर नशे का बड़ा खेल बेनकाब, रात.. <<     KHABAR : बड़वानी में खेल मैदान की बदहाली पर.. <<     BIG NEWS : 7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 5 हजार का.. <<     KHABAR : जन्मदिन की खुशी में समाज के नाम सहयोग,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना में लगे.. <<     BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 23, 2022, 12:53 pm
BIG NEWS : 8 दिनों से चल रहा संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का धरना, लेकिन प्रदेश की गूंगी-बहरी सरकार नही ले रही सुध- जोकचन्द्र, कांग्रेस नेताओं ने किया धरना प्रदर्शन का समर्थन, पढ़े खबर  

Share On:-

पिपलिया स्टेशन । संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का पिछले 8 दिनों से धरना चल रहा है, लेकिन मप्र की गूंगी, बहरी भाजपा सरकार के कान पर जूं तक नही रेंगी, इनकी कोई सुध लेने वाला नही है। भाजपा सरकार का कोई कारिन्दा भी दूर-दूर तक नजर नही आ रहा है। क्षेत्र के वित्तमंत्री हर बार आते है और बोलते है कि मुख्यमंत्री ने मुझे खजाने की चाबी दे रखी है, लेकिन अपने क्षेत्र के लिए कुछ करते नही है, संविदा कर्मचारियों के लिए उनका कोई ध्यान नही है। यह बात प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्यामलाल जोकचन्द्र ने मंदसौर गांधी चोराहे पर चल रहे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के धरने को समर्थन देने के बाद संबोधित करते हुए कही। 

उन्होंने कहा कि इस सरकार के पास स्वास्थ्य कर्मचारियों, युवाओं व पेंशनरों के लिए कोई कार्य योजना नही है, क्षेत्र के वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने हाल ही में विधानसभा में विधायक रविन्द्रसिंह तोमर के सवाल पर लिखित उत्तर देते हुए स्पष्ट कर दिया है कि कर्मचारियों के सेवानिवृत होने के बाद भाजपा सरकार के पास पेंशन व्यवस्था बहाल करने को लेकर कोई प्रस्ताव नही है। 

जोकचन्द्र ने कहा कि इससे यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा सरकार कर्मचारियों की विरोधी है, इस सरकार ने कर्मचारियों के बूढापे का भविष्य बर्बाद कर दिया है। जोकचन्द्र ने कहा कि कमलनाथ सरकार आते ही सभी कर्मचारियों की पेंशन बहाल की जाएगी व संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की मांगों को माना जाएगा। मंदसौर जिले में नर्सिंग छात्राओं को ड्यूटी पर लगाने के आदेश निकालकर मरीजों के जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। कर्मचारियों की समस्याओं की सुध लेने के बजाए मंदसौर संसदीय क्षेत्र में भाजपा के जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रमों में नाचने से फुरसत नही है। 

युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सोमिल नाहटा ने कहा कि संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांग वाजिब है, इसका तत्काल सरकार को निराकरण करना चाहिए, कांग्रेस सभी कर्मचारियों के साथ है। मुख्यमंत्री को संविदा कर्मचारियों से किया अपना वादा पूरा करना चाहिए। सरकार संवेदनशील होती तो स्वास्थ्यकर्मियों को सबसे पहले नियमित होती। 

इस अवसर पर जिला कांग्रेस महामंत्री मनजीतसिंह टुटेजा ने कहा कि मंदसौर के गौरव तो संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी भी है, जिन्होंने कोविड के समय जान हथेली पर रखकर सेवाएं दी, लेकिन इनका सम्मान नही किया गया और उन्हें अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर धरना लगाना पड़ रहा है। 

इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अजय लोढ़ा, निर्विकार रातड़िया, पार्षद प्रीतम पंचोली, राजेश भारती, अजय मारु, विजय मारु, आशीष सुथार, के अलावा राजेश धनोतिया, रविन्द्रसिंह चन्द्रावत, कुलदीपसिंह गेहलोत, भारतसिंह झाला, शकील मन्सूरी, संगीता शर्मा, उमी खिंची बड़ी संख्या में संविदा स्वास्थ कर्मचारीगण उपस्थित थे। संचालन राजेश चोहान ने किया। आभार अध्यक्ष प्रतिज्ञा पाटीदार ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE