नीमच। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदण्डों के महत्व को प्रतिपादित करते हुए उनके जन्म दिवस 25 दिसम्बर के पूर्व शुक्रवार 23 दिसम्बर 2022 को जिला पंचायत परिसर नीमच में जिला पंचायत सीईओ गुरुप्रसाद द्वारा अधिकारियों, कर्मचारियों को सुशासन दिवस पर शपथ दिलाई गई। जिले की जनपद पंचायतों, ग्राम पंचायतों में भी इस अवसर पर सुशासन की शपथ दिलाई गई। यह उक्त जानकारी एसीईओ अरविंद डामोर ने दी।