BREAKING NEWS
20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद बागड़ी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : इंदौर पुलिस का अनोखा अंदाज, सड़क सुरक्षा का.. <<     KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 23, 2022, 5:06 pm
BIG NEWS : संविदा स्वास्थ्य अधिकारियों-कर्मचारियों की हड़ताल 9 वें दिन भी जारी, आमजन को झुनझुने और लॉलीपॉप बांटकर जताया विरोध, पढ़े अब्दुल अली ईरानी की खबर  

Share On:-

नीमच। जिले के संविदा स्वास्थ्य अधिकारियों कर्मचारियों की हड़ताल 9 वें दिन भी जारी है। 8 दिन लगातार हड़ताल के बावजूद सरकार की ओर से सकारात्मक जवाब नही मिलने के कारण आज संविदा कर्मचारियों ने आमजन को लॉलीपॉप और झुनझुना बांटकर लोगो को बताने का प्रयास किया कि प्रदेश सरकार किस प्रकार लंबे समय से संविदा कर्मचारियों की मांगो को दरकिनार कर हमेशा झुनझुना-लॉलीपॉप दे रही है। लेकिन अब संविदा कर्मी सरकार के आश्वासन पर मानने वाले नही है, वे अपना हक लेकर ही उठेंगे।

जैसा की विदित है पूरे प्रदेश के साथ-साथ नीमच में भी स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी अपनी दो सूत्री मांग को लेकर लगातार हड़ताल पर है। नीमच जिले के सभी 350 के लगभग अधिकारी कर्मचारी हड़ताल पर है जिससे स्वास्थ्य विभाग की कई व्यवस्था गड़बड़ा गई है। व्यवस्था को बनाये रखने के लिए अस्पताल प्रशासन को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर कोरोना की पुनः आहट को देखते हुए कई हड़ताल कर्मी आज पीपीई किट पहन कर धरना स्थल पर पहुंचे और ये बताने का प्रयास किया कि अगर ये हड़ताल जारी रहती हैं तो आने वाले दिन मुश्किल भरे हो सकते है। कई हड़ताल कर्मी काले कपड़े पहन कर सरकार के खिलाफ रोष जाहिर किया। गांवों में स्वास्थ्य संस्थाओ उधर ग्रामीण क्षेत्र में हालात बिगडते जा रहे। उपस्वास्थ्य केंद्रों पर ताले लगे हुए है। टीकाकरण, टीबी वितरण कार्य, डिलेवरी व्यवस्था प्रभावित हो रही हैं। टीबी, दवा वितरण एवं जाँच कार्य बंद पड़े हैं।
ये हड़ताल यदि अनवरत चलती है तो आगमी दिनों में स्वास्थ्य व्यवस्था पर ज्यादा प्रभावित होने की संभावना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE