BREAKING NEWS
20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद बागड़ी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : इंदौर पुलिस का अनोखा अंदाज, सड़क सुरक्षा का.. <<     KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 23, 2022, 6:00 pm
KHABAR : उच्च माध्यमिक शिक्षक अभ्यर्थी 23 से 27 दिसंबर तक कर सकेंगे शाला विकल्प का चयन, आरक्षण नियमों के तहत चयनित अभ्यर्थियों को प्रस्तुत करना होगा अद्यतन प्रमाण-पत्र, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 के उच्च माध्यमिक शिक्षक पद हेतु चयनित अभ्यर्थियों के लिए शाला विकल्प चयन संबंधी निर्देश जारी किए हैं। आयुक्त लोक शिक्षण अभय वर्मा ने बताया कि उच्च माध्यमिक शिक्षक पद हेतु जारी विज्ञापन 29 सितंबर 2022 के अनुक्रम में चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की जा रही है। चयन सूची में सम्मिलित ऐसे अभ्यर्थी, जिनके नियुक्ति आदेश पूर्व में स्कूल शिक्षा अथवा जनजाति कार्य विभाग द्वारा जारी किये जा चुके हैं, उन्हें शाला विकल्प चयन का अवसर नहीं दिया जायेगा।

आयुक्त वर्मा ने बताया कि चयनित अभ्यर्थी 23 से 27 दिसंबर तक शाला के विकल्प का चयन कर सकेंगे। शाला विकल्प चयन के लिए अभ्यर्थी को न्यूनतम 50 विकल्प अथवा किसी विषय में 50 से कम रिक्तियाँ होने पर समस्त रिक्तियों का चयन करना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि समयावधि में अभ्यर्थी द्वारा शाला का विकल्प चयन न करने पर उपलब्ध रिक्तियों में से विभागीय प्राथमिकता के आधार पर शाला का आवंटन किया जाएगा। ऐसे अभ्यर्थी जिनके नाम के समक्ष प्रोविजनल लिखा गया है, उनके दस्तावेज प्रमाणीकरण हेतु विश्वविद्यालय अथवा सक्षम अधिकारी (जिसके द्वारा दस्तावेज जारी किया गया) को प्रमाणीकरण के लिए भेजे गये हैं। प्रमाणीकरण के आधार पर संबंधित अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता मान्य अथवा अमान्य की जाएगी।

आयुक्त वर्मा ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता निरस्त की गई है, उसकी कारण सहित सूची पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों का चयन आरक्षण नियमों के तहत हुआ है, उन्हें अपना डिजिटल जाति प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा और जिन अभ्यर्थियों का चयन आय आधारित आरक्षण के लाभ अंतर्गत हुआ है, उन्हें अद्यतन वित्तीय वर्ष का आय प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। इसी आधार पर संबंधितों की अभ्यर्थिता मान्य अथवा अमान्य की जाएगी। उच्च माध्यमिक शिक्षक नियोजन संबंधी अद्यतन जानकारी के लिए अभ्यर्थी पोर्टल नियमित देख सकते हैं। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE