BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 25, 2022, 4:09 pm
NEWS : भाजपा नगर मंडल सिरोही में कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात, आमजन हुए जागरूक, पढ़े खबर 

Share On:-

सिरोही। प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय कार्यक्रम मन की बात के 95 वें एपिसोड को भाजपा नगर मंडल सिरोही शहर के कार्यकर्ताओं ने नगर के भाटकड़ा के बूथ संख्या 271 पर लाइव सुना। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात का आयोजन आमजन को जागरूक करने का बहुत बड़ा माध्यम बन रहा है।

रविवार को भाजपा नगर मंडल सिरोही के तत्वाधान में नगर के बूथ स्तरीय मन की बात संस्करण सुनने के कार्यक्रम के संयोजक पार्षद गोविंद माली, सह संयोजक कपूराराम पटेल, की उपस्थिति और जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल माली, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष अमराराम प्रजापत, नगर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल आदि के सानिध्य में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं आदि ने प्रधानमंत्री के लाइव संबोधन को सुना। 

इस मौके पर नगर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्तमान आधुनिक युग की भागदौड़ में गांव, शहर एवं सुदूर आंचलिक भारतीय संस्कृति और छोटे-छोटे प्रयासों से किस प्रकार देश की प्रतिभाएं अपने कार्य कौशल से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर रहे हैं उनसे रूबरू करवाकर आमजन को प्रेरित कर रहे हैं। नारायण देवासी ने कहा कि यह कार्यक्रम आमजन को जागरूक करने का बहुत बड़ा माध्यम बन रहा है। इसी प्रकार कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक प्रधान सेवक के रूप में अपनी व जनता की मूल भावनाओ को लोगों के बीच स्वयं आकर बताना किसी भी देश के नागरिकों के लिए बहुत ही गौरव की बात है। 

आज के एपिसोड में जी-20 की भारत को अध्यक्षता मिलने को गौरव की बात बताना तथा आजादी के अमृत काल में भारत किस प्रकार आगे बढ़ रहा है एव कला संस्कृति की भारत में अथाह विरासत आदि की विविध जानकारियां से ओतप्रोत इस कार्यक्रम की सभी ने सराहना की। इस मौके पर नगर महामंत्री जब्बरसिंह चौहान,किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष ललित प्रजापत, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश सगरवंशी, महिपालसिंह चारण, ओबीसी आई टी सेल प्रभारी सुनील गुप्ता, भंवरलाल माली, गोविंद सैनी, नगर मंत्री महेंद्र माली,मगन मीणा, ऊकाराम चौधरी, गलबाराम प्रजापत, हितेंद्र माली, खेताराम प्रजापत, वक्ताराम प्रजापत आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE