BREAKING NEWS
KHABAR : सीईओ जितेन्द्र सेंगर ने की ग्रामीण विकास.. <<     KHABAR : लखपति दीदी योजना ने बदली जिंदगी, सुनीता.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशि वालों पर रहेगी किस्मत.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 26, 2022, 10:49 am
NEWS : राजस्थान की जनता कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकेगी, भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ की जन आक्रोश जनसभा में अरुण सिंह ने कहा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ की जन आक्रोश जनसभा सेतु मार्ग स्थित भरत बाग में संपन्न हुई। जन आक्रोश सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि में पहली बार शक्ति एवं भक्ति की ऐतिहासिक नगरी चित्तौड़गढ़ में आया हूं और सच बोलने के लिए यहां खड़ा हूं।  मान सम्मान कैसे बचाया जाए, देश की रक्षा के लिए तीन तीन बार जिस भूमि पर जौहर हुआ हो ऐसी वीर धरा को नमन करता हूं। यात्रा के विधानसभा मीडिया संयोजक मनोज पारीक ने बताया कि कांग्रेस सरकार को कुशासन, भ्रष्टाचार एवं जंगलराज बताते हुए जमकर प्रहार करते हुए अरूण सिंह ने कहा कि गहलोत सरकार के पाप का घड़ा अब भर चुका है राजस्थान की जनता ये घड़ा फोड़ने वाली है और कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकेगी। आज  राजस्थान का युवा कई महीने तैयारी करके परीक्षा देने जाता है परंतु परीक्षा का पेपर लीक हो जाता है, रीट परीक्षा लीक घोटाला, वनरक्षक पेपर लीक घोटाला,  आरपीएससी पेपर लीक घोटाला हो गहलोत सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि परीक्षाओं के पेपर कभी लीक नहीं होते कांग्रेस की गहलोत सरकार के संरक्षण में युवाओं के भविष्य पर पेपर लीक कर हथोड़ा चलाने, युवाओं के भविष्य पर पेपर लीक कर डाका डालने का कार्य  गहलोत सरकार ने किया है इसलिए युवाओं में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में चोरी लूट खसोट महिलाओं पर अत्याचार भ्रष्टाचार चरम पर है। कांग्रेस के कुशासन का जनता इस बार ऐसा सफाया करेगी की इतिहास में कांग्रेस के ऐसी सीटें कभी नहीं आयी होगी। अरूण सिंह ने कहा कि कांग्रेस के विधायक व सरकार के मंत्री खुद कहते हैं कि हमारे कुकर्मों के कारण एक फार्च्यूनर में आ जाये उतने विधायक भी हमारे नहीं जीत पाएंगे। कांग्रेस को जनता की चिंता नहीं है अपनी कुर्सी बचाने की चिंता है। राजस्थान को महिलाओं पर अत्याचार, बलात्कार,बेरोजगारी में नंबर वन रैंक बताते हुए कहा कि आज पूरे भारत में डीजल एवं पेट्रोल का सबसे ज्यादा दाम अगर किसी राज्य में है तो राजस्थान में है। कांग्रेस ने झूठ की फैक्ट्री लगा रखी है। सभा के दौरान अरुण सिंह ने खचाखच भरे पांडाल को देखकर गदगद होते हुए ह्रदय से आभार व्यक्त करते हुए उपस्थित जनता से हाथ खड़े करवाकर चित्तौड़गढ़ विधानसभा सहित जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को रिकार्ड मतों से जिताने का संकल्प दिलाया।  सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी ने कहा कि छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता। देश को परमाणु शक्ति बनाने वाले राजनीति के आजात शत्रु अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए कहा कि आज जनता में कांग्रेस सरकार की कर्ज माफी एवं वादाखिलाफी के कारण जनता में आक्रोश है। कांग्रेस ने कहा था कि बिजली के दाम नहीं बढ़ेंगे लेकिन कई बार बिजली के दाम बढ़ा दिए इसलिए किसानों में आक्रोश है। कांग्रेस ने कहा था कि हम सुशासन देंगे परंतु यह कैसा सुशासन है जहां सरेआम रतनलाल की हत्या हो जाती है, जनजाति वर्ग की बच्ची के साथ अत्याचार होता है इसलिए जनता में आक्रोश है। सीकर में राम दरबार को तोड़ दिया जाता है इसका आक्रोश है। बारावफात एवं ईद पर चौबीस घंटे बिजली मिलती हैं परंतु नवरात्रा में बिजली कटौती होती है इसका आक्रोश है। सीपी जोशी ने  को-ऑपरेटिव सेक्टर में चित्तौड़गढ़ को राजस्थान में मॉडल बताया। संगठन प्रभारी हेमराज मीणा ने कांग्रेस सरकार के चार सालों के कुशासन का काला चिट्ठा बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की कुर्सी के असली हकदार सचिन पायलट थे, परंतु अशोक गहलोत बहुत चालाक है पायलट को धक्का देकर सीएम बन गए और पूरे प्रदेश में लूट का लाइसेंस बांट रहे हैं।  विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने स्वागत उद्बबोधन देते हुए चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में जन आक्रोश यात्रा जनसभा के समापन अवसर पर यात्रा में चित्तौड़गढ़ विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्षों, मंडल महामंत्रीयो, शक्ति केंद्र प्रभारी एवं संयोजक, बुथ  अध्यक्ष एवं इस यात्रा को प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया एवं कांग्रेस सरकार के कुशासन को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक ने कांग्रेस सरकार पर झूठ बोलकर सत्ता हथियाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने भोली भाली जनता को बरगला कर दस दिन में कर्ज माफी के नाम पर सत्ता हासिल कर ली है परंतु आज दिन तक किसी का कर्जा माफ नहीं हुआ है। जनसभा को यात्रा के जिला प्रभारी युधिष्ठिर कुमावत, जिला महामंत्री तेजपाल रेगर, जिला उपाध्यक्ष श्रवण सिंह राव, विधानसभा प्रभारी राकेश पाठक, विधानसभा संयोजक प्रवीण सिंह राठौड़, सरपंच रणजीत सिंह भाटी, पूर्व न्यास अध्यक्ष सुरेश झंवर, पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट ने भी संबोधित किया। जनसभा का संचालन पूर्व सभापति सुशील शर्मा ने किया एवं आभार भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी ने व्यक्त किया। इस दौरान कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर, जिला प्रमुख सुरेश धाकड़, उप जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह, जनाक्रोश यात्रा की महिला प्रभारी कोमल गहलोत, प्रदेश मंत्री कन्हैया लाल मीणा, जिला महामंत्री कमलेश पुरोहित, जिला उपाध्यक्ष करनल सिंह राठौड़, रघु शर्मा, आशा पोखरना, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीणा दशोरा, चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति प्रधान देवेंद्र कुंवर, भदेसर प्रधान सुशीला कंवर आक्या, मंडल अध्यक्ष सागर सोनी, भंवर सिंह खरड़ी बावड़ी, रोहिताश जाट, दिनेश शर्मा, रतन डांगी, पवन आचार्य, पूर्व नगर अध्यक्ष नरेंद्र पोखरना, जिला कोषाध्यक्ष शैलेंद्र झंवर, नगर महामंत्री अनिल ईनाणी, पूर्व उपसभापति भरत जागेटिया, आई एम सेठिया, मांगीलाल अहीर, पूर्व उप जिला प्रमुख भैरू सिंह चौहान, पूर्व जिला महामंत्री देवी सिंह राणावत, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष एमडी शेख, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश आमेरिया, जिला मंत्री हरि सिंह जाट, पूर्व पालिकाध्यक्ष गोविंद काबरा, राजेश भट्ट, भाजपा राजस्थान प्रशिक्षण विभाग सह संयोजक पारस जैन, पूर्व जिला प्रमुख मिट्ठू लाल जाट, पूर्व नगर अध्यक्ष नरेंद्र पोखरना, युवा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, यात्रा के जिला संयोजक सीपी नामधरानी मंचासीन थे। इस दौरान भाजपा मंडल महामंत्री  ओमप्रकाश शर्मा, विश्वनाथ टांक, पूरन राणा, प्रकाश भट्ट, मीडिया संयोजक मनोज पारीक, जिला आईटी संयोजक राजन माली, सह संयोजक कैलाश वैष्णव, विनीत तिवारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भोलाराम प्रजापत, नगर कोषाध्यक्ष लोकेश त्रिपाठी, चेतन गौड, विनीत तिवारी, मिहिर बाघमार, राहुल गांछा आदि का सहयोग रहा। इससे पूर्व अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को याद किया गया। जनसभा से पूर्व  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 96 एपिसोड का लाइव प्रसारण सुना गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE