BREAKING NEWS
BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<     KHABAR : स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब की एक और पहल,.. <<     इंदौर में राजपूत समाज का दशहरा-दीपावली मिलन.. <<     KHABAR : दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की.. <<     खरगोन में कपास की फसल के बीच हो रही थी गांजे की.. <<     KHABAR : उज्जैन में 50 बच्चों से शुरू हुई पहल अब 2.. <<     KHABAR : उज्जैन में अफ्रीकन बोमा पद्धति से.. <<     खातेगांव TI की शहादत का होगा हिसाब! 5 जिलों में.. <<     TI दिलीप पुरी की मौत के बाद एक्शन में सरकार!.. <<     KHABAR : राधादेवी रामचंद्र मंगल कॉलेज के फार्मेसी.. <<     KHABAR : कपास की फसल के बीच हो रही थी गांजे की खेती,.. <<     KHABAR : नीमच में निःशुल्क इज्तिमाई निकाह सम्मेलन.. <<     HEADLINES: नीमच-मंदसौर की 6 बड़ी खबरें: मंडियों में.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव 2026- अंतिम प्रशिक्षण के बाद.. <<     BIG NEWS : उंखलिया की खामोश रात में हुआ खौफनाक कत्ल,.. <<     KHABAR : जबलपुर में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ,.. <<     राजा की मुड़ैरी हमले का मामला: आरोपियों की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 28, 2022, 10:16 am
BIG NEWS: वायरल ऑडियों की गूंज भोपाल में, मनासा विधायक के चचेरे भाई ने डाला मुश्किल में, पढें एडिटर नवीन पाटीदार की रिपोर्ट

Share On:-

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर विधायक मारू के सामने उनके परिजनों का ऑडियों परेशानी खड़ा कर रहा है जहां हाईकमान गुजरात फार्मूला लागू करने पर विचार कर रहा है तो वही दूसरी तरफ सीएम शिवराज को पीएम मोदी से हुई मुलाकात को भी इससे जोड़ कर देखा जा रहा है इसके बीच विधायक अनिरूद्व माधव मारू के चचेरे भाई का जैसे ही एक ऑडियों सोश्यल मिडिया पर वायरल हुआ तो क्षैत्र की राजनिती में बवाल आ गया, इस ऑडियों में यह कहा सुना जा रहा है कि विधायक के जन्मदिन पर उनका फोटो क्यों नही लगाया बस इस बात को लेकर उनके भाई ने पार्टी कार्यकर्ता से गाली-गलौच व देख लेने की धमकी तक दे दी, जिसके बाद ऑडियों सोश्यल मिडिया पर जमकर वायरल हो रहा है

वही इस मामले को लेकर हमने जब विधायक माधव मारू के भाई राजू मारू से बात करना चाही तो उनका कहना था कि ये ऑडियों मेरा नही है ये फर्जी ऑडियों आज सुबह ही मैने भी सुना है मै पता लगाता हूं । साथ ही ऑडियों में जो नाम लिया जा रहा है वो रूपेश मारू अंकल जी का लड़का है मै उससे बात करता हूं कि क्या इस तरीके से कोई उसकी बात हुई थी या नही।

वही कार्यकर्ता योगेंद्र मोनू चौधरी से बात हुई तो उनका कहना था युवा मोर्चा के बैनर तले एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें विधायक मारू की फेसबुक पर एक पोस्ट डाली गई जिसमें रामपुरा मंडल अध्यक्ष अमन यती और मैरा भी नाम नही आया तो मैने भी एक पोस्ट डाली तो उसमें विधायक जी का नाम नही डाला उस पर उनके चचेरे भाई ने फोन कर धमकीयां दी और उसे लेकर मैने थाने में आवेदन दिया है कि मेरे जान को खतरा है ।

गौरतलब है कि मनासा विधायक अनिरूद्व माधव मारू को एक दंबग नेता माना जाता है उनकी कार्यशैली को लेकर हमेशा वे सुर्खियों में रहते है ऐसे में इस ऑडियों ने एक बार फिर उनकी मुसिबते बड़ा दी है वायरल ऑडियों को उनके विरोधी बीजेपी के नेताओं ने भी उपर हाइकमान तक पहुंचाया है जिसमें कहा गया है कि किस तरीके से उनके लोगो के द्वारा कार्यकर्ताओं छोटी छोटी बात पर डराया जा रहा है धमकाया जा रहा है । जब इस मामले को लेकर माधव मारू से बात करना चाही तो उनका फोन नही लगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE