BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 28, 2022, 3:43 pm
KHABAR : कांग्रेसजनों ने हर्ष-उल्लास से मनाया पार्टी का 138 वाँ स्थापना दिवस, बड़ी संख्या में उपस्थित रहे कार्यकर्ता, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। कांग्रेस कार्यालय नीमच पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नीमच के तत्वावधान में पार्टी का 138 वाँ स्थापना दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन कांग्रेसजनों द्वारा किया गया। कांग्रेस पार्टी के चरखे वाले चित्र का ध्वजारोहण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कालरा द्वारा किया गया, राष्ट्रगान के साथ पार्टी ध्वज को सलामी दी गयी। कांग्रेस सेवादल का भी आज 99 वाँ स्थापना दिवस है, संस्थापक डॉक्टर एनएस हार्डिकर के चित्र पर कांग्रेसजनों द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।

नीमच शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कालरा ने संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 1885 में मुंबई में 72 सदस्यों के साथ एओ ह्यूम द्वारा की गयी। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की लड़ाई में कांग्रेस के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद एवं कई महापुरुषों ने स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी उनके संघर्ष के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में जी रहे है ।

मुकेश कालरा ने कहा कि हमें गर्व है कि हम ऐसी पार्टी के सदस्य है जिसकी पहचान देश के प्रत्येक शहर एवं गाँव में है, गाँव में मंदिर-मस्जिद हो या न हो पर देश के साढ़े पाँच लाख गाँव में कांग्रेस कार्यकर्ता ज़रूर मिलेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं ज़िलेवासियो को बधाइयाँ एवं शुभकामनाये दी।

कार्यक्रम में ज़िला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजकुमार अहीर, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष नाथूसिंह राठौर, अनिल चौरसिया, ज़िला महामंत्री ओम शर्मा, देवेंद्र परिहार, अजा ज़िलाध्यक्ष महेश वीरवाल, वरिष्ठ कांशीराम बोरीवाल, पंडित हीरालाल शर्मा, पार्षद योगेश प्रजापति, पार्षद प्रतिनिधि साबिर मसूदी, शराफ़त हुसैन, बलवंत यादव, गजेंद्र यादव, पृथ्वीसिंह वर्मा, मम्मू भाई पठान, रवि अम्ब, अमर सिंह जयंत, धर्मेंद्र परिहार, कमल मित्तल, संजीव पगारिया, दीपक चौधरी, बलवंत पाटीदार, पंडित सीताराम शर्मा, राजेंद्र हरित, अमन विनायका, रवि दीवान, मोहम्मद हुसैन, अनीता घनेटवाल, रुखसाना ख़ान, समीदा मिर्जा, मानसिंह, ललित शर्मा, मोइनुद्दीन ख़ान, डा राकेश वर्मा, बंसी भाई डॉलर, इलियास क़ुरैशी, मदन धानुका, दुर्गा शंकर बोराना, जावेद दुर्रानी, जसवंत रावत, नाहर पहलवान, पप्पू बना, शरीफ क़ुरैशी, ज़ाकिर नागौरी, भगत वर्मा, मनीष कदम, शहज़ाद भाई, बाबू भाई, सुनील मेहता, सलीम ख़ान, महिला ब्लॉक अध्यक्ष शाहीना अली, सेवादल के ओम प्रकाश राव, रामेश्वर मीणा, भरत पाटीदार, देवेंद्र हँसवाल, खाकरमल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। 
कार्यक्रम का संचालन सेवादल अध्यक्ष रणजीत सिंह तंवर ने किया। स्थापना दिवस पर कांग्रेस कार्यालय की पूर्व संध्या पर रोशनी भी की गयी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE