BREAKING NEWS
KHABAR : टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद नहीं.. <<     BIG NEWS : जिले में भयानक सड़क हादसा, मल्हारगढ़ से.. <<     राज्यपाल अवार्ड के बाद अब राष्ट्रपति मेडल पर.. <<     NEWS : राष्ट्रपति पुरस्कार की तैयारी में जुटे 210.. <<     देवास पुलिस को मिला प्रदेश स्तर पर बड़ा.. <<     उज्जैन की बेटी दीक्षा ने चने की दाल पर उकेरे 12.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं, मालवा के.. <<     NEWS : माउंट आबू में पुरुषोत्तम मास की धूम, पांच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही अनसुईया देवी जायसवाल, परिवार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम जुगमिया रावजी और रात.. <<     KHABAR : बेटी के सम्मान में आगे आई पुलिस, शामगढ़.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : नीमच जिले में खुले बोरवेल से होने वाली.. <<     KHABAR : रतलाम में पहली बार होगा पोरवाल प्रीमियर.. <<     KHABAR : कर्मचारी चयन बोर्ड पर भविष्य से खिलवाड़ का.. <<     'इंजेक्शन लगाते ही टूट गईं सांसें',बक्सवाहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देशभक्ति के तरानों से गूंजा टाउन हॉल,.. <<     BIG NEWS : 20 जून के बाद मानसून की एंट्री, प्री-मानसून.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 28, 2022, 6:03 pm
KHABAR : जावद विधानसभा में महिला चिकित्सकों की कमी पूरी नहीं कर पाई बीजेपी सरकार, इलाज के अभाव में दम तोड़ती माताओ की मौत का जिम्मेदार कौन- रांका, पढ़े खबर 

Share On:-

जावद। विधानसभा जावद की स्वास्थ्य सबंधी समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कांग्रेस नेता प्रकाश जैन रांका ने बीजेपी सरकार पर एक बार फिर हमला बोला हैं ।

कांग्रेस नेता ने बताया कि जावद विधानसभा क्षेत्र के तीनों प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र जावद, रतनगढ एवं सिंगोली में महिला चिकित्सक का अभाव हैं । विधानसभा के बड़े चिकित्सालय होने के साथ ही यह तीनों केंद्र नगर परिषद क्षेत्र के रूप में हैं जिनके आसपास सेकड़ो गांव लगते हैं , मगर इस क्षेत्र मे निवास करने वाली आधी आबादी अपने इलाज के लिए भगवान भरोसे हे। गौरतलब है कि विधानसभा वासियो की लंबे समय से मांग थी कि क्षेत्र में महिला चिकित्सक की नियुक्ति हो मगर हर बार जनता को महिला चिकित्सक के नाम पर झुनझुना ही मिला हैं। बीजेपी सरकार जनता की मूलभूत आवश्यकताओं ओर बेसिक समस्याओं पर आंख बंध करके बैठ गई हैं । 

कांग्रेस नेता रांका ने आगे बताया की गाँवो में जनसम्पर्क के दौरान पाया कि महिला चिकित्सक के अभाव में कई महिलाओं इलाज ओर चिकित्सकीय परामर्श से वंचित हैं। विधानसभा क्षेत्र में अधिकांश जनता ग्रामीण परिवेश से आती हैं ओर महिलाएं लज्जा के कारण पुरुष चिकित्सकों से अपनी बात खुलकर नहीं कह पाती हैं, वहीं अगर महिला चिकित्सक हो तो उससे बात करने में महिलाएं सहज महसूस करती हैं ।

महिला चिकित्सक की मांग 20 सालों से जारी-

संजीदा विषय पर अपने विचार रखते हुए कांग्रेस नेता रांका ने कहा कि जब से बीजेपी की सरकार क्षेत्र मे आई तभी से महिला चिकित्सक की मांग का मुद्दा बना हुआ है। क्षेत्र में जब कांग्रेस की सरकार थी तब हॉस्पिटल बने और बीजेपी की सरकार में चिकित्सक तक नहीं आ पाए। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को इस समस्या की ओर ध्यान देना चाहिये ओर प्रशासन को भी स्वतः संज्ञान में लेकर जनहित के मुद्दों पर तुरंत फैसला लेकर आमजन को राहत प्रदान कराना चाहिए। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE