BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 28, 2022, 6:57 pm
NEWS : सिरोही शिवगंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा निकालेगी कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जन आक्रोश यात्रा, पढ़े खबर 

Share On:-

सिरोही। भारतीय जनता पार्टी द्वारा राज्य की कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ निकाली गई। सफल जन आक्रोश यात्रा के बाद सिरोही शिवगंज - विधानसभा क्षेत्र की आक्रोश महासभा 1 जनवरी को जावाल में आयोजित होगी। उसको लेकर पार्टी पदाधिकारियों ने एक बैठक में कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा करके तैयारियों को अंतिम रूप दिया। जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने सभी से महासभा में अधिकाधिक आमजन व कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की।

बुधवार को जावाल कस्बे के लक्ष्मण टेकरी पर आयोजित विधानसभा आक्रोश यात्रा तैयारी बैठक जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, पूर्व राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, यात्रा के संयोजक दिलीपसिंह मांडाणी, सहसंयोजक प्रधान हसमुख मेघवाल, अरुण ओझा आदि के सानिध्य में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि आदि की मौजूदगी में आगामी 1 जनवरी को आयोजित होने वाली आक्रोश महासभा के बारे में मीटिंग में विस्तार से चर्चा और विचार-विमर्श आदि करके जिम्मेदारियां सौंपी गई। जिलाध्यक्ष पुरोहित ने इस मौके पर कहा कि सभी मुद्दों पर विफल राज्य कांग्रेस सरकार आज कटघरे में खड़ी है और जनता उसकी विदाई कराने को तैयार बैठी है। कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी और उसकी नीतियों के खिलाफ आमजन में भारी आक्रोश है। पुरोहित ने बताया कि आक्रोश महासभा में मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत समेत पार्टी नेता सभा को संबोधित करेंगे।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने पार्टी पदाधिकारियों से एकजुट होकर इस चुनावी वर्ष में कार्यकर्ताओं को प्राण प्रण से जुटने का आह्वान करके सभी से महासभा में अधिकाधिक संख्या लाने पर जोर दिया। इसी प्रकार यात्रा के विधानसभा संयोजक दिलीपसिंह मांडाणी ने रथ यात्रा के 10 दिनों के प्रवास कार्यक्रम में रथ भ्रमण के दौरान जनता के मिले अभूतपूर्व सहयोग व समर्थन के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। मांडानी ने भाजपा विचारधारा के जनप्रतिनिधियों के साथ सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से जनहित के कामों मे भेदभाव व सौतेला व्यवहार करने के आलोक लगाए। बैठक में बताया गया कि प्रदेश स्तरीय घर-घर बूथ संपर्क अभियान को सभी को मिलकर सफल बनाना है।

तैयारियों पर चर्चा के दौरान जावाल कस्बे के शहीद स्मारक स्थित कबूतर चौक में महासभा आयोजित करने का निर्णय हुआ। जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी, छगनलाल घांची, किसान मोर्चा प्रदेश सदस्य मांगूसिंह बावली, मंडल अध्यक्ष तुलसीराम पुरोहित, लोकेश खंडेलवाल, नारायणसिंह देलदर, गणेश रोहित,नरपतसिंह राडबर,कुपाराम देवासी,मोतीलाल मीणा, आदि ने आवश्यक सुझाव दिए।


सभा के लिए मंडल प्रभारी बनाए -

आक्रोश महासभा में पार्टी के मंडल के बूथ स्तर कार्यकर्ताओं की भागीदारी के लिए मंडल स्तर पर प्रभारी बनाए गए जिनमें नारायण देवासी को सिरोही नगर, छगनलाल घांची को जावाल,दिलीपसिंह मांडानी को कैलाश नगर अमराराम प्रजापत को बरलूट, गंगासिंह राठौड़ को कालंद्री, सूरजपालसिंह को पालड़ी, बाबूलाल मीणा को पोसालिया, लुंबाराम चौधरी को कृष्णगंज, योगेंद्र गोयल को शिवगंज नगर मंडल का प्रभारी बनाया गया है।

बैठक में प्रवासी प्रकोष्ठ जिला संयोजक लक्ष्मण पुरोहित, अशोक टाइगर, हेमंत नागर, जब्बरसिंह सोलंकी, महेंद्रसिंह, केशाराम मेघवाल, विजयसिंह, किशोर पुरोहित, महेंद्र प्रजापत, जितेंद्रसिंह, ईश्वर मेघवाल, किशन मेघवाल, भवरलाल नागर, हिम्मत माली, खेताराम पुरोहित आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE