BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 28, 2022, 8:03 pm
KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक में कांग्रेसियों ने संयुक्त रूप से मनाया पार्टी का 138 वां स्थापना दिवस, सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर किया माल्यार्पण, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर 

Share On:-

रतनगढ़। रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस, नगर कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस एवं एनएसयूआई द्वारा कांग्रेस पार्टी का 138 वां स्थापना दिवस रतनगढ़ डाक बंगला पर संयुक्त रूप से मनाया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 138 वां स्थापना दिवस मनाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गांधी जी को नमन किया।  राष्ट्रगान के साथ पार्टी ध्वज को सलामी दी गयी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई देते हुए मिठाई खिलाई। 
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष शम्भु भाई चारण ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुवे कहा कि राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 1885 में मुंबई में 72 सदस्यों के साथ ए.ओ.ह्यूम द्वारा की गयी थी। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की लड़ाई में कांग्रेस के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कई महापुरुषों ने स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी उनके संघर्ष के कारण ही आज हम स्वतंत्र है। और सेवा दल के अध्यक्ष जगदीश बैरागी द्वारा  कहा कि आज भारत ने प्रगति की है क्योंकि कांग्रेस ने दलितों, गरीबों की बेड़ियों को तोड़ने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत रखने के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने मंत्रिमंडल में 5 गैर-कांग्रेसी मंत्रियों को नियुक्त किया था। यह सबको साथ लेकर चलने के सिद्धांत को दर्शाता है। भारत के मूल सिद्धांतों पर लगातार हमले हो रहे हैं। पूरे देश में नफरत का गड्ढा खोदा जा रहा है। जनता महंगाई, बेरोजगारी से परेशान है लेकिन सरकार को कोई परवाह नहीं है। युवा नेता राजेश सोलंकी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे आदरणीय नेता राहुल गांधी नफरत को खत्म करने के लिए कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक की पैदल यात्रा कर रहे हैं। गरीब, पीड़ित व हर वर्ग के लोगो के दिलो की बात सुन रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा को आमजन का बहुत समर्थन मिल रहा है, काफिला जुड़ता जा रहा हैं। इस भीड़ को देख कर भाजपा सरकार की नींद उड़ गई है और कोरोना बीमारी का हवाला दे कर यात्रा को रोकने की कोशिश कर रही थे। हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिल कर जावद विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी को जीताने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन शम्भु भाई चारण द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आभार पूर्व पार्षद ओमप्रकाश प्रजापत द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता , ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र मंडोरा, ब्लाक कांग्रेस कार्यकारिणी अध्यक्ष शम्भु भाई चारण, युवा नगर अध्यक्ष संजय ग्वाला, सेवा दल जगदीश बैरागी, वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह सांडा , पूर्व पार्षद प्रताप वर्मा,ओम प्रजापत , पूर्व अल्पसंख्यक संभागीय महामंत्री मलकीत सिंह,महामंत्री रमेश  सोलंकी, शब्बीर भाई गलियाकोट , जोहर गांधी ,राजेश सोलंकी युवा नेता, बालचंद सोलंकी, जाहिद हुसैन, ताहा बोहरा ,रतन दास बैरागी,  मुन्ना भाई पठान ,नारू मंसूरी, मुन्ना भाई पठान गरवाड़ा ,शुभम सोनी, पंडित श्याम व्यास, रितेश अग्रवाल, कुलदीप तिवारी आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता गण कार्यक्रम में भारी संख्या में कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE