BREAKING NEWS
BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<     KHABAR : स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब की एक और पहल,.. <<     इंदौर में राजपूत समाज का दशहरा-दीपावली मिलन.. <<     KHABAR : दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की.. <<     खरगोन में कपास की फसल के बीच हो रही थी गांजे की.. <<     KHABAR : उज्जैन में 50 बच्चों से शुरू हुई पहल अब 2.. <<     KHABAR : उज्जैन में अफ्रीकन बोमा पद्धति से.. <<     खातेगांव TI की शहादत का होगा हिसाब! 5 जिलों में.. <<     TI दिलीप पुरी की मौत के बाद एक्शन में सरकार!.. <<     KHABAR : राधादेवी रामचंद्र मंगल कॉलेज के फार्मेसी.. <<     KHABAR : कपास की फसल के बीच हो रही थी गांजे की खेती,.. <<     KHABAR : नीमच में निःशुल्क इज्तिमाई निकाह सम्मेलन.. <<     HEADLINES: नीमच-मंदसौर की 6 बड़ी खबरें: मंडियों में.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव 2026- अंतिम प्रशिक्षण के बाद.. <<     BIG NEWS : उंखलिया की खामोश रात में हुआ खौफनाक कत्ल,.. <<     KHABAR : जबलपुर में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ,.. <<     राजा की मुड़ैरी हमले का मामला: आरोपियों की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 29, 2022, 4:53 pm
KHABAR : विदेश यात्रा से लौटने पर सांसद डामर का हुआ भव्य स्वागत, किसान मोर्चा ने बताई अन्नदाता की समस्याए, पढ़े खबर

Share On:-

रतलाम। रतलाम-झाबुआ के सांसद गुमान सिंह डामर के विदेश यात्रा करने के बाद रतलाम आगमन पर तथा ग्राम पंचायत रामगढ़ के ग्राम भड़ा तक प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत डामरीकरण स्वीकृत कार्य पूर्ण होने पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री बद्रीलाल चौधरी एवं ग्राम पंचायत रामगढ़ के उप सरपंच सुखबीर सिंह चौधरी द्वारा ग्राम वासियों की ओर से पुष्पमाला से स्वागत किया गया। 

महामंत्री चौधरी ने सांसद डामर को क्षेत्र की कई समस्याओ से अवगत करवाते हुए कहा कि रतलाम जिले में अभी दो-तीन दिन में ही कपास के भाव करीब 2000 रुपये प्रति क्विंटल अचानक गिर गए, जिससे हमारे कपास उत्पादक किसानों को भारी आर्थिक हानि हो रही है। जिसके लिए सीसीआई की खरीदी रतलाम जिले में प्रारंभ करवाई जाए, ताकि किसानों को अपने उपज का सही भाव मिल सके तथा  घोड़ा रोज़ जंगली जानवर से किसान भाइयों की फसलों को नुकसान पहुंचाने के निराकरण के लिए नरेगा योजना में किसानों के खेतों पर अनुदान से तार फेंसिंग करवाकर राहत प्रदान करने की मांग की गई। 

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि, पूर्व विधायक संगीता चारेल, सैलाना जनपद अध्यक्ष कैलाशीबाई, सांसद प्रतिनिधि शांतिलाल पाटीदार, भारती पाटीदार, कृषक आयोग के पूर्व अध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार, गोविंद डामर सांसद प्रतिनिधि, किसान मोर्चा के आशीष पाटीदार सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE