BREAKING NEWS
दिव्यांग पत्नी को बेसहारा छोड़ पति पर जमीन.. <<     VIDEO NEWS: एक क्लिक में खाते से उड़ गए 19 हजार रुपये!.. <<     मंदसौर जिले के गरोठ में नकली दूध बनाने वाली.. <<     WEATHER UPDATE : MP में मौसम का डबल अटैक! 15 जिलों में बारिश.. <<     BIG REPORT : नीमच में अवैध उर्वरक कारोबार पर प्रशासन.. <<     ग्राम बापचा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का.. <<     BIG NEWS : पति पर दूसरी महिला से संबंध और पत्नी को.. <<     दिल्ली की वोट बचाओ महारैली पर मंत्री सारंग का.. <<     BIG NEWS : एक साल तक बदलता रहा ठिकाना, लेकिन डीएसटी.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का अनूठा.. <<     BIG VIDEO NEWS : मंदसौर में इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का.. <<     BIG NEWS : रात के अंधेरे में किसान को टक्कर मारकर.. <<     KHABAR : शिवपुरी में मोबाइल हैक कर बैंक खाते से.. <<     सुनार की दुकान का शटर उचकाया, पुलिस ने गुजरात.. <<     KHABAR : दिवाली और छठ पर यातायात का भारी दबाव,.. <<     KHABAR : लोकतंत्र की मजबूती और राष्ट्रहित के.. <<     मंदसौर में सड़क मरम्मत के नाम पर लापरवाही के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 6, 2023, 7:11 pm
NEWS : अखिल भारतीय खटीक समाज चित्तौड़गढ़ व खटीक समाज सार्वजनिक सेवा समिति घोसुंडा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुई क्रिकेट स्पर्धा, चूरू के खिलाड़ियों ने जीता फाइलन मुकाबला, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय खटीक समाज चित्तौड़गढ़ व खटीक समाज सार्वजनिक सेवा समिति घोसुंडा के संयुक्त तत्वाधान में घोसुण्डा में आयोजित खटीक समाज प्रीमियम लिग 2023, क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम समापन दिवस पर चूरू विजेता रही।
प्रवक्ता सुरेश कुमार ने बताया की समापन अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री एवं पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जाड़ावत थे। अध्यक्षता खटीक समाज सार्वजनिक सेवा समिति घोसुंडा के अध्यक्ष सुरेश खोईवाल ने की। अति विशिष्ट अतिथि अभाखस, चित्तौड़गढ़ के जिलाध्यक्ष कन्हैया लाल खटीक गोल्ड मेन, यूआईटी सचिव रमेश चंद्र बलाई, घोसुंडा सरपंच दिनेश भोई, आजाद पालीवाल, भीलवाड़ा के बंशी लाल पटेल, भामाशाह महेंद्र कुमार सामरिया, रोहित बोरीवाल थे। कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथियों एवं का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में समाज के भामाशाह कन्हैया लाल खटीक गोल्ड मैन का अतिथियों के द्वारा साफा बंधवा कर सम्मान किया गया।
मुख्य निर्णायक शंकर लाल खटीक ने बताया कि अंतिम दिन फाइनल मैच खोईवाल ब्रदर्स घोसुंडा व चूरू के बीच खेला गया जिसमें चूरू 7 विकेट से विजेता रही। मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज सचिन सांखला चुरू, बेस्ट प्लेयर अरविंद खटीक, बेस्ट बॉलर सोमेश रहे। विजेता टीम को 51 हजार रुपए का चेक व उपविजेता टीम को 21 हजार का चेक दिया गया।
मोतीलाल, मोहनलाल, मोतीलाल, गोवर्धन लाल, रामप्रसाद, ललित, रतन लाल गोटा, कैलाश चंद्र, मुकेश, लक्ष्मण लाल, सुनील खेल मंत्री, रमेश, किशन लाल कोच, राकेश, हरीश, किशोर, प्रवीन आदि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE