नीमच। श्री श्याम सखा, नीमच द्वारा 14 जनवरी 2023 को दशहरा मैदान नीमच में चतुर्थ भव्य श्याम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। संकीर्तन शाम 7.15 बजे आरंभ हो जाएगा, जिसमें प्रभु इच्छा तक भजनों का रस बरसेगा। इस कार्यक्रम की तैयारियां जोरो पर चल रही है। शहर बैनरों और पोस्टरों से पट गया है।
श्री श्याम सखा, नीमच के प्रवक्ता ने बताया कि चतुर्थ श्याम संकीर्तन में बाबा खाटू श्याम का भव्य दरबार सजाया जाएगा और बाबा का अलौकिक श्रृंगार होगा। इस अवसर पर अखंड ज्योत भी प्रज्ज्वलित होगी और बाबा को छप्पन भोग का नेवैद्य लगाया जाएगा। बाबा श्याम के दरबार की सेवा श्री खाटू श्याम मित्र मंडल नीमच द्वारा की जाएगी। संकीर्तन में श्याम जगत के ख्यात गायक जयशंकर चौधरी, बनवारजी, संजू शर्मा, शुभम-रूपम और रोहित शर्मा (जिम्मी) भजनों के माध्यम से बाबा श्याम की स्तुति करेंगे। इस मौके पर संगत केवीआर म्यूजिकल ग्रुप कोलकाता द्वारा दी जाएगी।