चित्तौड़गढ़। मंगलवार को प्रातः 10ः15 बजे कलेक्ट्रेट चौराहा चित्तौडगढ पर चिकित्सा सेवा समिति चित्तौडगढ के सौजन्य से मौसमी बीमारियों के बचाव हेतु लगभग 7000 व्यक्तियों को काढा पिलाया गया।
काढ़े पिलाने का शुभारम्भ में जिला प्रमुख डॉ. सुरेशचन्द्र धाकड़, चित्तौडगढ कोषाधिकारी दिग्विजय सिंह झाला, जिला पेंशनर समाज जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दशोरा, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक राजेन्द्र कुमार शर्मा, वरिष्ठ नागरिक मंच के अध्यक्ष बसन्ती लाल जैन, द्वारा काढा पिलाने का शुभारम्भ किया गया।
सेवानिवृत वैद्य डॉ. योगेश व्यास के निर्देशन में पुरस्कृत फोरम के अध्यक्ष बसन्तीलाल पंचोली व अध्यापक भूराराम कुम्हार द्वारा तैयार रोग प्रतिरोधक काढा तैयार किया गया।
चिकित्सा सेवा समिति के पदाधिकारी अध्यक्ष सत्यनारायण ईनाणी, सचिव भगवतीप्रसाद पोरवाल, उपाध्यक्ष कालूराम न्याती, कोषाध्यक्ष महेशचन्द्र गगरानी, सहसचिव गोपालकृष्ण राठी, दवा प्रभारी शान्तिलाल भराडिया एवं भरत माहेश्वरी आदि द्वारा काढा वितरण किया गया। सेवा देने मे ओमप्रकाश सोमाणी, मनोहरलाल मुंदडा, महेश बसेर, ओमप्रकाश पलोड, भगवतीलाल सोनी, अल्लानुर, राधेश्याम आमेरिया, गिरिराजप्रसाद शर्मा, विजय मलकानी, शशीकान्त आदि उपस्थित रहे।