अकलेरा। कस्बे के मीणा धर्मशाला में मंगलवार को मीणा जागरूक मंच की बैठक समाज के अध्यक्ष द्वारीकालाल मीणा के अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें समाज के प्रबुद्ध जनों ने युवाओं को संबोधित किया। इस दौरान कहा कि समाज का युवा सही दिशा छोड़कर अपराध की ओर जा रहा है। जिस संस्कृति से लोग समाज को पहचानते हैं। जिसे भूल रहे है। आदि विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान युवा मीना जागरूक मंच का गठन कर कार्यकारणी का विस्तार किया। जिसमें संरक्षक पानाचंद मीना थनावद, सह संरक्षक बीरमचंद कचनारी, अध्यक्ष मानसिंह गोरियाखेड़ा, उपाध्यक्ष रमेशचंद व कमलेश, महासचिव बीरमचंद मेठून, सचिव जुगराज पचोला, कोषाध्यक्ष राजूलाल, मंत्री पवन मीना, महामंत्री राजेंद्र मीना, प्रभारी परमानंद फोकरडा, सह प्रभारी रामपुरण, मीडिया प्रभारी रामसिंह सलावद व भेरूलाल सनखेड़ी को सर्व सम्मति से नियुक्त किया। बैठक में संगठन की रीति-निति व एकता से कार्य करने के लिए युवाओं को संकल्प दिलाया। बैठक में समाज के उपाध्यक्ष कंवरलाल मीणा तुरकड़िया, पूर्व अध्यक्ष रामदयाल, रुघनाथ मीणा, रामस्वरूप, सत्यनारायण आदि मौजूद रहे।