BREAKING NEWS
KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<     क्या दीपावली की चमक में कुम्हारों की मेहनत पर.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर नीमच.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     KHABAR : नीमच में सामाजिक एकता और भाईचारे की अनूठी.. <<     BIG UPDATE: नीमच में इंसानियत और भाईचारे की मिसाल, 7.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का बड़ा.. <<     कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी गिरोह का किया.. <<     KHABAR : दीपावली की चमक में फीकी पड़ रही माटी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 11, 2023, 11:59 am
BIG NEWS : कुख्यात बंशी बंजारा और जमीनों की धोखाधड़ी, जब नीमच-मंदसौर सहित राजस्थान के इन जिलों में दिया ठग सुकेश जैसे कारनामों को अंजाम तो एक्शन में आई खाकी, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शातिर ठग चंद्रशेखर सुकेश जैसा कारनामे करने वाले मनासा के समीप सावनकुंड निवासी बंशी पिता सद्दा बंजारा की नीमच सिटी पुलिस को सहगर्मी से तलाश है। महाठग बंशी बंजारा धोखाधडी कर लोगों से करोडों रूपए ऐंठ चुका है, जमीनों की खरीद-फरोख्त के मामलों में धोखाधडी करने के लिए एक गैंग लंबे समय से एमपी और राजस्थान में सक्रिय है, जिसका मास्टरमाईंड बंशी बंजारा है। बंशी बंजारा और शामिल गैंग के सदस्य किसी भी जमीन के ऑनलाइन दस्तावेज निकालते है, ऑनलाइन जमीन के मालिक का आधार कार्ड निकालकर दूसरे व्यक्ति का उसी आधार कार्ड में फोटो चिपकाकर खुद मालिक होने का दावा करते हुए संबंधित जमीन का सौदा करते है और लेने वाले से पैसे लेकर गायब हो जाते है। मंदसौर, प्रतापगढ, नीमच और चित्तोगढ में ऐसे एक दर्जन मामले सामने आए है, जिसमें ये फर्जी एग्रीमेंट या रजिस्ट्री करवाकर करोडों रूपए ऐंठ चुके है, ठगी का शिकार हुए व्यक्त् िको बाद में पता चलता है कि जिस व्यक्ति के नाम से जमीन बेची गई है, उसके मालिक को पता ही नहीं, फर्जी व्यक्ति खडाकर एग्रीमेंटकृरजिस्ट्री की गई है। नीमच के मुकेश चंद्रशेखर जोशी की रिपोर्ट पर नीमच सिटी थाने में बंशी बंजारा निवासी सावनकुंड, प्रहलाद बंजारा निवासी सावनकुंड, कालू उर्फ शैलेंद्र पिता पप्पूदास बैरागी निवासी पिपलोन के खिलाफ भादंसं की धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120कृबी के तहत दर्ज किया हुआ है, गैंग के सदस्य कालू बैरागी को गिरफ्तार किया जा चुका है, प्रकरण दर्ज होते हुए गैंग के सदस्य गायब हो गए है, बंशी बंजारा ने भी सावनकुंड गांव छोड दिया है। पुलिस मुख्य सरगना बंशी बंजारा की तलाश में जुटी हुई है।
कृकृ
सचेत रहे जनता इन शातिर ठगों से, कई लोगों के हजम कर चुके है करोडोंकृ बंशी बंजारा शातिर ठग है। पूर्व में उसके खिलाफ रासुका की कार्रवाई हो चुकी है। अपने आप को प्रापर्टी ब्रोकर बताकर वह लोगों को झांसे में लेता है। ज्यादातर वह व्यापार से जुडे हुए लोगों को झांसे में लेता है, उसे जमीन दिखाता है, उस जमीन का मालिक उसके संपर्क में होने का दावा करता है, कम रेट में सौदा करने का झांसा देकर गैंग के ही किसी सदस्य को मूल मालिक के रूप में खडा कर एग्रीमेंट या रजिस्ट्री करवाता है,धोखाधडी की  पोल जब खुलती है तब खरीदने वाला मौके पर कब्जा करता है, मूल मालिक कोई और दूसरा निकलता है। बताते है कि मनासा क्षेत्र के कई लोगों को महाठग बंशी बंजारा की करतूतों के बारे में पता चल गया है, पर पहचान छिपाकर मंदसौर,पिपलियामंडी, प्रतापगढ, चित्तोडगढ सहित कई जगहों पर फरार रहते हुए इस तरह की धोखाधडी को अंजाम दे रहा है, ऐसे महाठग से सतर्क रहने की आवश्यकता है। यह ठग कहीं पर भी नजर आए तो नीमच सिटी पुलिस या डायल 100 को तुरंत सूचना देंवे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE