BREAKING NEWS
KHABAR : बड़वानी में खेल मैदान की बदहाली पर.. <<     BIG NEWS : 7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 5 हजार का.. <<     KHABAR : जन्मदिन की खुशी में समाज के नाम सहयोग,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना में लगे.. <<     BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 13, 2023, 3:39 pm
BIG NEWS : शहर की प्रीतम विहार कॉलोनी और किराये का घर, जब कोचिंग से घर लौटी युवती तो माजरा देख उड़ गए होश, घटना की भनक लगते ही मौके पर लगी भीड़, सूचना मिलते ही दौड़ी थाना पुलिस, पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। शहर में एक किराए के घर में रहने वाले 20 वर्षीय अजय शर्मा का शव उसी के घर के अंदर कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। बहन जब कोचिंग से लौटी तो मामले का पता चला। भाई को फांसी पर लटका देख बहन के हाथ पांव फूल गए। घटना गोले का मंदिर क्षेत्र के प्रीतम विहार कॉलोनी की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद पुलिस को दिए बयान में मृतक की बहन ने बताया है कि उनके भाई के हाथ रस्सी से बंधे थे। भाई को बचाने के लिए उसने स्थानीय लोगों की मदद से उसे फंदे से उतारा, उस समय उसके भाई के हाथ खोल दिए थे।

थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव का कहना है कि घटना की सूचना फोन पर मिली थी कि एक युवक का शव किराए के कमरे में लटका हुआ है और मामला संदिग्ध है। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। भाई अजय को फांसी पर लटका देख बहन ने तत्काल जानकारी मुंबई में रहने वाली मां को दी। मां ने मौके पर पहुंची पुलिस से बात की और कहा कि बेटे का शव मेरे ग्वालियर आने के बाद ही कमरे से बाहर निकाला जाए। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक के शव कमरे में रखा छोड़ दिया है। अब पुलिस मृतक की मां के ग्वालियर पहुंचने का इंतजार कर रही है। युवक की मां के ग्वालियर पहुंचते ही युवक के शव को कमरे से बाहर निकाल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE