BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम जुगमिया रावजी और रात.. <<     KHABAR : बेटी के सम्मान में आगे आई पुलिस, शामगढ़.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : नीमच जिले में खुले बोरवेल से होने वाली.. <<     KHABAR : रतलाम में पहली बार होगा पोरवाल प्रीमियर.. <<     KHABAR : कर्मचारी चयन बोर्ड पर भविष्य से खिलवाड़ का.. <<     'इंजेक्शन लगाते ही टूट गईं सांसें',बक्सवाहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देशभक्ति के तरानों से गूंजा टाउन हॉल,.. <<     BIG NEWS : 20 जून के बाद मानसून की एंट्री, प्री-मानसून.. <<     BIG NEWS : पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और हरीश चौधरी.. <<     खरगोन के झिरन्या में खाद संकट, वन अधिकार.. <<     KHABAR : पक्की छत, पक्का भरोसा- खातीखेड़ा में पीएम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राज्यसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में मंथन,.. <<     BIG NEWS : उज्जैन जोन के आईजी बनने के बाद पहली बार.. <<     KHABAR : संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था 5 जून को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : सीएमओ दुर्गा बामनिया ने ली स्वच्छता.. <<     KHABAR : गुंदीपाड़ा घटना में कलेक्टर के निर्देशन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 15, 2023, 5:48 pm
BIG NEWS : शहर का हजीरा इलाका और सौतेला बाप, जब घर में अकेली मिली 17 साल की बेटी तो कर दिया ये घिनौना काम, फिर जैसे ही पीड़िता ने मां को सुनाई बंद कमरे के उस दर्द की कहानी तो सहम उठा परिवार, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। एमपी के ग्वालियर से एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सौतेले पिता ने 17 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। इतना ही नहीं इसके बाद भी पिता ने जान से मारने की धमकी देकर उसका शोषण करने का प्रयास किया। नाबालिग ने अपनी सौतेली दादी को पूरी घटना बताई, लेकिन दादी ने भी पोती का दर्द नहीं समझा बल्कि उसे मुंह बंद करने के लिए कहा। घटना 1 जनवरी से अभी तक हजीरा इलाके की है। परेशान होकर नाबालिग ने मां को सारी बात बताई है। इसके बाद उसकी मां उसे लेकर हजीरा थाने पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

शहर के हजीरा निवासी 17 वर्षीय छात्रा ने शिकायत की है कि उसकी मां ने दूसरी शादी की है। सौतेले पिता के साथ ही वह रहती है। 1 जनवरी 2022 की रात उसके पिता ने उसे रूम में अकेला पाकर उसके साथ गलत काम किया और धमकी दी कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो वह उसे घर से निकाल देगा। इतना ही नहीं उसकी मां को मार डालेगा। जिससे नाबालिग डर गई और सहम गई। घटना से डरी सहमी छात्रा ने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी तो उसका सौतेला पिता आए दिन उसके साथ गलत काम करने लगा।

गंदी हरकत का विरोध किया तो पड़ी मार- 
जब भी नाबालिग बेटी सौतेले पिता की गंदी हरकत का विरोध करती तो आरोपी उसके साथ मारपीट करता। धमकी देता कि उसकी पढ़ाई बंद करा देगा। उसकी मां को मार डालेगा। इसके बाद डराने के लिए आरोपी ने उसकी पढ़ाई बंद करा दी। इसके बाद वह उसके साथ गलत काम करता रहा।

दादी ने भी नहीं सुनी, चुप रहने को कहा
नाबालिग ने जब इसकी शिकायत सौतेली दादी से की तो उन्होंने भी उसे डरा-धमकाकर चुप रहने की धमकी दी। घटना से परेशान पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी अपनी मां को दी। जब मां ने विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें घर से निकाल दिया। घर से निकाले जाने के बाद पीड़िता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

इस मामले में हजीरा थाना प्रभारी संतोष सिंह भदौरिया ने बताया कि नाबालिग पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE