BREAKING NEWS
KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<     क्या दीपावली की चमक में कुम्हारों की मेहनत पर.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर नीमच.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     KHABAR : नीमच में सामाजिक एकता और भाईचारे की अनूठी.. <<     BIG UPDATE: नीमच में इंसानियत और भाईचारे की मिसाल, 7.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का बड़ा.. <<     कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी गिरोह का किया.. <<     KHABAR : दीपावली की चमक में फीकी पड़ रही माटी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 16, 2023, 12:13 pm
BIG NEWS : काली अंधेरी रात और ईको कार, जब वाहन से आई लड़की के चिल्लाने की आवाज तो रूके व्यापारी, फिर जैसे ही पास जाकर देखा माजरा तो उड़ गए होश, जानिये पत्नी से झगड़े के बाद जीजा साली के साथ किस घटना को दे रहा था अंजाम, पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। एमपी के ग्वालियर में चाकू की नोक पर एक जीजा ने साली के अपरहण का प्रयास किया है। जीजा ने साली को कार में जबरन बैठा भी लिया था, लेकिन तभी वहां से गुजर रहे एक व्यापारी ने लड़की का शोर सुनकर उसकी मदद की। व्यापारी आरोपी से भिड़ गया। इसी समय वहां से गुजर रहे एक सीएसपी और उनके गनर ने हालात को संभाला।

आरोपी जीजा को हिरासत में लेकर चाकू बरामद कर लिया है। आरोपी दतिया का रहने वाला है। उसका पत्नी से विवाद चल रहा है। यही कारण था कि वह साली का अपहरण करने आया था। घटना झांसी रोड के चेतकपुरी की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

रविवार रात को चेंबर ऑफ कॉमर्स के व्यापारी मनोज अग्रवाल अपने चुनाव प्रचार के लिए चेतकपुरी से निकल रहे थे। अभी चेंबर ऑफ कॉमर्स में चुनाव होने वाले हैं। इसी समय उन्होंने एक लड़की की शोर सुना। उन्होंने देखा कि एक इको कार में दो युवक एक लड़की को अपहरण कर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। एक युवक के हाथ में चाकू भी था। लड़की का शोर सुनकर व्यापारी ने बिना डरे कार के पास जाकर उसे बचाने का प्रयास किया। इस पर कार चालक भाग गया, लेकिन लड़की को ले जा रहे युवक को उन्होंने पकड़ लिया।

ठीक इसी समय वहां से सीएसपी विजय भदौरिया अपने परिवार के साथ गुजर रहे थे। सड़क पर यह सीन देखकर तत्काल उन्होंने अपने गनर की मदद से आरोपी को पकड़कर झांसी रोड थाना पुलिस को सूचना दी। कुछ ही मिनट में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। जिसकी पहचान दतिया के इदरगंढ़ निवासी महेश साहू के रूप में हुई है। जब पूछताछ की गई तो पता लगा कि जिस लड़की के अपहरण का वह प्रयास कर रहा था वह उसकी साली है। इसके बाद पुलिस उसको थाने लेकर पहुंची और अपहरण के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला-
बताया गया है कि महेश साहू इंदरगढ़ दतिया का रहने वाला है। उसकी पत्नी भी वहीं की है। दोनों मंे विवाद चल रहा है और पत्नी मायके में रहती है। वहां उसकी पत्नी ने प्रताड़ना की शिकायत भी कर रखी है। जिस लड़की का वह अपहरण करने का प्रयास कर रहा था वह उसकी साली है। जो यहां ग्वालियर में चेतकपुरी के पास रहती है और यहां एमए फर्स्ट ईयर की छात्रा है। पत्नी पर दबाव बनाने के लिए वह साली को जबरन ले जाने का प्रयास कर रहा था।

पुलिस का कहना
इस मामले में टीआई झांसी रोड संजीव नयन शर्मा का कहना है कि आरोपी को पकड़ा गया है। उसका पत्नी से विवाद था जिस पर वह अपनी साली को जबरन ले जाने का प्रयास कर रहा था। आरोपी के खिलाफ अपहरण के प्रयास का मामला दर्ज किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE