BREAKING NEWS
राज्यपाल अवार्ड के बाद अब राष्ट्रपति मेडल पर.. <<     NEWS : राष्ट्रपति पुरस्कार की तैयारी में जुटे 210.. <<     देवास पुलिस को मिला प्रदेश स्तर पर बड़ा.. <<     उज्जैन की बेटी दीक्षा ने चने की दाल पर उकेरे 12.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं, मालवा के.. <<     NEWS : माउंट आबू में पुरुषोत्तम मास की धूम, पांच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही अनसुईया देवी जायसवाल, परिवार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम जुगमिया रावजी और रात.. <<     KHABAR : बेटी के सम्मान में आगे आई पुलिस, शामगढ़.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : नीमच जिले में खुले बोरवेल से होने वाली.. <<     KHABAR : रतलाम में पहली बार होगा पोरवाल प्रीमियर.. <<     KHABAR : कर्मचारी चयन बोर्ड पर भविष्य से खिलवाड़ का.. <<     'इंजेक्शन लगाते ही टूट गईं सांसें',बक्सवाहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देशभक्ति के तरानों से गूंजा टाउन हॉल,.. <<     BIG NEWS : 20 जून के बाद मानसून की एंट्री, प्री-मानसून.. <<     BIG NEWS : पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और हरीश चौधरी.. <<     खरगोन के झिरन्या में खाद संकट, वन अधिकार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 16, 2023, 6:20 pm
BIG NEWS : 12 साल की नाबालिक और पहचान का पंचम ठाकुर, जब घर से निकली मौसी के यहाँ जाने के लिए तो युवक ने लिफ्ट के बहाने बिठाया बाइक पर, जैसे ही मिला मौका तो ले गया जंगल की ओर, फिर आरोपी ने दोस्तों के साथ मिलकर दिया इस घिनौनी घटना को अंजाम, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर  

Share On:-

जबलपुर। जबलपुर में एक नाबालिग से गैंगरेप हुआ है। 12 साल की बच्ची रविवार शाम को मौसी के घर जाने के लिए निकली थी। तभी गांव के ही 3 लोग उसे बाइक पर बैठाकर जंगल में ले गए और बलात्कार किया। वारदात के बाद डरी-सहमी बच्ची रात 3 बजे मौसी और माता-पिता के साथ थाने पहुंची और केस दर्ज कराया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला चरगंवा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित बच्ची नहर किनारे बने रास्ते से अपनी मौसी के यहां जा रही थी, तभी गांव का रहने वाला पंचम ठाकुर 22 वर्ष उसे मिला। वह, पंचम ठाकुर को करीब एक महीने से जानती थी। उस समय पंचम ठाकुर के साथ बृजेश ठाकुर और बाली ठाकुर भी थे।

आरोपियों ने बच्ची को मौसी के घर छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया। यहां से तीनों आरोपी बच्ची को जंगल में ले गए। यहां पंचम ठाकुर और बृजेश ठाकुर ने उसके साथ रेप किया। इस दौरान तीसरे युवक बाली ठाकुर ने दोनों दोस्तों की मदद की।

डरी-सहमी लड़की देर रात मौसी के यहां पहुंची। यहां उसने मौसी को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवारवालों को घटना की सूचना दी। देर रात करीब 3 बजे बच्ची मौसी और अपने मां-पिता के साथ चरगवां थाने पहुंची। यहां पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। साथ ही, बच्ची को मेडिकल जांच के लिए शहपुरा हॉस्पिटल भेज दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE