BREAKING NEWS
KHABAR : कैलारस शक्कर कारखाने को लेकर कांग्रेस पर.. <<     KHABAR : उज्जैन में एक और मरीज को स्वाइन फ्लू की.. <<     KHABAR : छतरपुर में एक परिवार के 3 बच्चों की.. <<     KHABAR : रतनगढ़ नगर परिषद की व्यवस्थाओं का डिप्टी.. <<     कसरावद में ‘सशक्त युवा–सशक्त भारत’ अभियान,.. <<     अंबाह में आंगनवाड़ी नियुक्ति पर गंभीर सवाल,.. <<     BREAKING: हायर सेकेंडरी-2 मैदान पर हलचल तेजपुलिस बल.. <<     NMH-MDS HEADLINES: नीमच की 7 बड़ी खबरें: खेल मैदान विवाद से.. <<     मंदसौर में डोडाचूरा तस्करी का भंडाफोड़,.. <<     KHABAR : सावन के रंग में रंगा नीमच, सर्व ब्राह्मण.. <<     खरगोन में नर्सिंग छात्रों का फूटा.. <<     KHABAR : नगर की अग्रणी साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं.. <<     महंगाई के विरोध में कांग्रेस की अर्थी.. <<     लालखेड़ा में शिव महापुराण की धूम,कथा व्यास.. <<     NEWS : मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सैकड़ों.. <<     KHABAR : कानून की समझ, साइबर अपराध से सावधानी और.. <<     खरदोनकला में आशा कार्यकर्ताओं की समीक्षा.. <<     KHABAR : आंगनवाड़ी नियुक्ति में कथित फर्जीवाड़े का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 21, 2023, 11:52 am
22 फरवरी को सिंगोली में गोमाबाई नेत्रालय के तत्वाधान में नि:शुल्क नेत्र परिक्षण शिविर का आयोजन, ऑपरेशन योग्य मरीजो का होगा निःशुल्क ऑपरेशन, पढ़े मेहबूब मेव की खबर

Share On:-

सिंगोली। स्थानीय कपड़ा एवं बर्तन व्यापारी संघ द्वारा दिनांक 22 फरवरी बुधवार को गोमाबाई नेत्रालय नीमच द्वारा जिला अंधत्व निवारण समिति नीमच के आर्थिक सहयोग एवं तेजस माणक नागौरी श्रुत सेवा कोष सिंगोली के सौजन्य से विशाल निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिन्द ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आयोजक प्रकाश चंद्र नागोरी एवं कपड़ा एवं बर्तन व्यापारी संघ अध्यक्ष प्रदीप जैन ने बताया कि दिनांक 22 फरवरी बुधवार को गोमाबाई नेत्रालय नीमच द्वारा स्थानीय श्री वर्धमान जैन स्थानक भवन पर प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिन्द ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे जांच से लेकर ऑपरेशन तक नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध रहेगी। आयोजन जिला अंधत्व निवारण समिती ओर तेजस माणक नागोरी श्रुत सेवाकोष के सौजन्य से कपड़ा एवं बर्तन व्यापारी संघ द्वारा आयोजित किया जा रहा है। शिविर में रोगियो की सभी प्रकार की नेत्र जांचे नि:शुल्क होगी। परिक्षण पश्चात ऑपरेशन योग्य मरीजो को उचित सलाह के साथ गोमाबाई नेत्रालय नीमच ले जाकर ऑपरेशन नि:शुल्क कराए जाएगे। ऑपरेशन की तिथी जो भी तय होगी वो यथा समय मरीजो को बता दिया जाएगा। 

आयोजको ने जानकारी में यह भी बताया कि शिविर में भाग लेने वाले मरीज अपना आईडी प्रूफ आधार कार्ड या वोटर आईडी आवश्यक रूप से साथ लेकर आए। साथ ही नेत्र परीक्षण शिविर में भाग लेने वाले सभी को कोविड-19 के नियमो का पालन करना आवश्यक रहेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE