BREAKING NEWS
KHABAR : कैलारस शक्कर कारखाने को लेकर कांग्रेस पर.. <<     KHABAR : उज्जैन में एक और मरीज को स्वाइन फ्लू की.. <<     KHABAR : छतरपुर में एक परिवार के 3 बच्चों की.. <<     KHABAR : रतनगढ़ नगर परिषद की व्यवस्थाओं का डिप्टी.. <<     कसरावद में ‘सशक्त युवा–सशक्त भारत’ अभियान,.. <<     अंबाह में आंगनवाड़ी नियुक्ति पर गंभीर सवाल,.. <<     BREAKING: हायर सेकेंडरी-2 मैदान पर हलचल तेजपुलिस बल.. <<     NMH-MDS HEADLINES: नीमच की 7 बड़ी खबरें: खेल मैदान विवाद से.. <<     मंदसौर में डोडाचूरा तस्करी का भंडाफोड़,.. <<     KHABAR : सावन के रंग में रंगा नीमच, सर्व ब्राह्मण.. <<     खरगोन में नर्सिंग छात्रों का फूटा.. <<     KHABAR : नगर की अग्रणी साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं.. <<     महंगाई के विरोध में कांग्रेस की अर्थी.. <<     लालखेड़ा में शिव महापुराण की धूम,कथा व्यास.. <<     NEWS : मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सैकड़ों.. <<     KHABAR : कानून की समझ, साइबर अपराध से सावधानी और.. <<     खरदोनकला में आशा कार्यकर्ताओं की समीक्षा.. <<     KHABAR : आंगनवाड़ी नियुक्ति में कथित फर्जीवाड़े का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 21, 2023, 4:38 pm
KHABAR : श्री दिगंबर जैन सोशल ग्रुप मेन ने किया निर्मल ज्योति विद्यालय में पाठ्य सामग्री का वितरण, 40 से अधिक दिव्यांग बच्चों के चेहरे पर छाई मुस्कान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। श्री दिगंबर जैन सोशल ग्रुप मंदसौर मेन के तत्वावधान में स्वर्गीय कुमारी लक्षिता की प्रथम पुण्य तिथि पर नवीन कुमार संजय कुमार कोठारी के सहयोग से 10 नंबर नाका स्थित निर्मल ज्योति विद्यालय के सभी 40 दिव्यांग बच्चों को शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया।
ग्रुप अध्यक्ष डॉ. चंदा कोठारी ने बताया कि लक्षिता ने 6 वर्ष तक विद्यालय में शिक्षा ग्रहण की थी, विद्यालय स्टाफ एवं बच्चों से उसका अत्यंत लगाव था। आज प्रथम पुण्य तिथि पर विद्यालय परिवार के बीच आकर कोठारी परिवार ने लक्षिता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बच्चों को पाठ्य सामग्री व स्वल्पाहार का वितरण किया।
नवीन कुमार कोठारी एडवोकेट ने बताया निर्मल ज्योति विद्यालय के प्रिंसिपल एवं स्टाफ निष्ठा व समर्पण भाव से बच्चों को शिक्षा व संस्कार देते हैं। विद्यालय में ऐसे दिव्यांग बच्चे भी हैं, जिन्हें उनके परिवार द्वारा संभालना भी बड़ा मुश्किल होता है। उन बच्चों के साथ 8 घंटे तक यह शिक्षक शिक्षिकाएं समय बिताते हैं व उनकी मानसिक व शारीरिक क्षमता अनुसार अध्ययन कराते हैं व अन्य संस्कारों की शिक्षा भी देते हैं।
फादर बेन्नी ने संबोधित करते हुए कहा कि कोठारी परिवार द्वारा किया गया सेवा कार्य प्रेरणादाई है। प्रिंसिपल अलन मरिया, मैनेजर फादर बेन्नी एवं कमला देवी कोठारी का स्वागत ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष भरत कोठारी मनीष पाटनी व नीलू पाटनी द्वारा किया गया।
ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष संजय कोठारी, अर्चना कोठारी योजना कोठारी, तन्मय व कृति कोठारी ने स्कूल के शिक्षक दीपक सर शिक्षिका शुभा गौतम व सुमित्रा सेठिया का स्वागत किया। प्रारंभ में स्वर्गीय लक्षिता के चित्र पर माल्यार्पण कर सभी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्रुप सदस्यों व कोठारी परिवार द्वारा बच्चों को पाठ्य सामग्री व स्वल्पाहार प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. चंदा कोठारी ने किया। आभार संजय कोठारी ने माना।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE