चित्तौड़गढ़। शान्ति एवं अहिंसा विभाग द्वारा 22 और 23 फरवरी को इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
गांधी दर्शन समिति के जिला संयोजक दिलीप नेभनानी ने बताया कि शिविर में मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री उदयलाल जी आंजना होंगे तथा अध्यक्षता राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष शंकर यादव करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत 22 फरवरी को प्रातः 9 बजे सुभाष चौक से इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम तक अहिंसा रैली आयोजित की जाएगी। कलेक्ट्रेट चौराहा पर राष्ट्र पिता का माल्यार्पण किया जाएगा। प्रातः 9.45 पर गांधी प्रदर्शनी मोहन से महात्मा तक का उद्घाटन किया जाएगा। प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन प्रातः 10 बजे होगा। दोपहर 2.30 बजे से प्रथम दिवस का प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जाएगा। द्वितीय सत्र के पश्चात शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। 23 फरवरी को सुबह गांधीनगर सामुदायिक भवन में प्रार्थना सभा, योग एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात प्रातः 10 बजे से प्रशिक्षण सत्र एवं दोपहर 2.30 बजे समापन सत्र आयोजित किया जाएगा।