BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में 22 राज्यों से पहुंचे संत-महात्मा,.. <<     केंद्रीय विद्यालय आबू पर्वत में छात्र परिषद.. <<     खजुराहो में सीएम डॉ. मोहन यादव का राहुल गांधी.. <<     KHABAR : मंदिर परिसर में अतिक्रमण और तोड़फोड़ का.. <<     अमलाई पुलिस का 'मिशन बिछिया जंगल',मालवाहक.. <<     महाकाल मंदिर के पास बेगमबाग में फिर गरजा.. <<     बड़नगर में पारदी गैंग का पर्दाफाश, दो आरोपी.. <<     KHABAR : विकास कार्यों की मांग को लेकर ग्राम.. <<     VIDEO NEWS: संभल हिंसा के कथित मास्टरमाइंड पर बड़ा.. <<     BIG REPORT : मंदसौर भाजपा महिला मोर्चा की नई जिला.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा की अनुकरणीय पहल, अंचल का.. <<     VIDEO: जंतर-मंतर पर हजारों युवाओं का हल्लाबोल!.. <<     KHABAR : केन-बेतवा परियोजना पर सियासत गरम, सीएम.. <<     KHABAR : दिन में रैकी, रात में शटर उचकाकर चोरी,.. <<     KHABAR : देवरी खवासा के अभिषेक राठौर ने IIIT सूरत से.. <<     BIG NEWS : नीमच में संतों का विशाल समागम, 22 राज्यों.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का दिखा देसी अंदाज, बीच.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 26, 2023, 10:53 am
KHABAR : सरकार को कुंभकरणी नींद से जगाने के लिए जिले के दिव्यांगजन सोमवार को थाली-कटोरी बजाकर करेगें प्रदर्शन, पढ़े रूपेश जोशी की खबर

Share On:-

जावद। दिव्यांगजन द्वारा अपनी 21 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार 27 फरवरी को शासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया जाएगा। रामप्रकाश बलदवा दिव्यांगजनों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है। 

शासन की समुचित योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए दिव्यांगजनों की अग्रणी संस्था दिव्यांग ज्योति सेवा संस्थान अध्यक्ष रामप्रकाश बलदवा जांगिड़ ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि जिले के दिव्यांगजनों द्वारा उनकी विभिन्न समस्याओं का समाधान करने के लिए शासन प्रशासन को कई बार अवगत कराया लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि शासन प्रशासन ने दिव्यांगों की समस्याओं को हल करने में रुचि नहीं दिखाई, इस कारण जिले के दिव्यांगों में काफी आक्रोश है। दिव्यांग ज्योति सेवा संस्थान द्वारा दिव्यांगों की दिव्यांग हितेषी 21 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार 27 फरवरी 2023 प्रातः 11 बजे दिव्यांग पुनर्वास केंद्र रेडक्रॉस सोसाइटी के बाहर जिला चिकित्सालय नीमच के पास दिव्यांगों द्वारा थाली-कटोरी बजाकर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके माध्यम से शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित कर समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास दिव्यांगहित में किया जाएगा। 

संस्था अध्यक्ष रामप्रकाश बलदवा, सचिव तुलसीराम मेघवाल, उपाध्यक्ष जमुना केवट, दशरथ धनगर, संयुक्त सचिव रितिका राजपूत, नंदकिशोर मेघवाल, सोनू बैरागी, माधु राठौर, ईश्वर बागरी, कोषाध्यक्ष राधा ग्वाला, नरेंद्र संगीतला, सतनारायण मालवीय, बापूलाल कीर ने जिले के सभी दिव्यांग साथियों भाई बाहनो से अनुरोध किया है कि वे अपने साथियों के साथ अधिक से अधिक संख्या में पधार कर दिव्यांग पेंशन 600 रूपए मासिक से बढ़ाकर 2500 रुपए मासिक बढ़ाने की मांग को लेकर किए जा रहे संस्था के इस प्रयास को सफल बनाएं एवं दिव्यांग एकता का परिचय दें ताकि दिव्यांगजनों की समस्याओं का निराकरण हो सके व उन्हें सहायता मिल सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE