BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में 22 राज्यों से पहुंचे संत-महात्मा,.. <<     केंद्रीय विद्यालय आबू पर्वत में छात्र परिषद.. <<     खजुराहो में सीएम डॉ. मोहन यादव का राहुल गांधी.. <<     KHABAR : मंदिर परिसर में अतिक्रमण और तोड़फोड़ का.. <<     अमलाई पुलिस का 'मिशन बिछिया जंगल',मालवाहक.. <<     महाकाल मंदिर के पास बेगमबाग में फिर गरजा.. <<     बड़नगर में पारदी गैंग का पर्दाफाश, दो आरोपी.. <<     KHABAR : विकास कार्यों की मांग को लेकर ग्राम.. <<     VIDEO NEWS: संभल हिंसा के कथित मास्टरमाइंड पर बड़ा.. <<     BIG REPORT : मंदसौर भाजपा महिला मोर्चा की नई जिला.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा की अनुकरणीय पहल, अंचल का.. <<     VIDEO: जंतर-मंतर पर हजारों युवाओं का हल्लाबोल!.. <<     KHABAR : केन-बेतवा परियोजना पर सियासत गरम, सीएम.. <<     KHABAR : दिन में रैकी, रात में शटर उचकाकर चोरी,.. <<     KHABAR : देवरी खवासा के अभिषेक राठौर ने IIIT सूरत से.. <<     BIG NEWS : नीमच में संतों का विशाल समागम, 22 राज्यों.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का दिखा देसी अंदाज, बीच.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 26, 2023, 11:06 am
KHABAR : दीपक ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, सवा लाख रूपए का खोया हुआ हार लौटाया, टीआई ने किया सम्मान, पढ़े पवन धाकड़ की खबर  

Share On:-

जावरा। शहर में जैन समाज के युवा समाजसेवी अजय ओरा की पत्नी पूजा औरा का सवा लाख का सोने का हार 5 दिन पहले गुम हो गया था। शनिवार को 2 लोगों ने इसे वापस लौटाया। चूंकि पुलिस थाने में रिपोर्ट की थी इसलिए वापस थाने जाकर टीआई की मौजूदगी में यह हार वापस लिया और ईमानदारी की मिसाल पेश करने पर दोनों लोगों का परिवार और पुलिस अधिकारियों ने सम्मान भी किया है।

हनुमान गली में किराना के थोक व्यापारी अशोक जैन ओरा (सरसी वाला) ने बताया बैंक लाकर में रखने के लिए वे छोटी बहू पूजा ओरा का सोने का हार लेकर अपने बड़े बेटे अभिषेक के पास आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कहीं गुम हो गया। उन्होंने अपने घर से सुतारीपुरा और आजाद चौक में हार को काफी खोजा लेकिन नहीं मिला। फिर सुतारी पुरा निवासी नगर सुरक्षा समिति के राजू हेमावत आए, और उन्होंने कहा कि दीपक गवली को ये डिब्बी मिली हैं। जानकारी निकाली तो ये वो ही हार था। इस पर शहर पुलिस थाने में जाकर टीआई वीडी जोशी की उपस्थिति में हार वापस लिया।

अशोक ओरा ने बताया आज के समय में कोई 100 रुपए वापस नहीं करता और ये सोने का हार वापस किया जो ईमानदारी की मिसाल हैं। हमने व टीआई वीडी जोशी ने राजू हेमावत व दीपक गवली का सम्मान किया हैं। दोनों ने ईमानदारी ओर इंसानियत की मिसाल कायम की। इस टीआई जोशी ने उनको शाबाशी देकर हौसला अफजाई की। ये जानकारी लोगों को पता चलने पर अब बधाईयों का दौर जारी हैं।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE