BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का नया बाजार और तिसरी मंजिल पर.. <<     KHABAR : श्री राम भक्त हनुमान मंडल जावद ने किया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु.. <<     KHABAR : डाक विभाग ने मतदाता जागरूकता अभियान के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : आगामी लोकसभा चुनाव और जिला मजिस्ट्रेट.. <<     KHABAR : शिक्षकों और विद्यार्थियों ने रैली निकाल.. <<     NEWS : संयम जीवन सरलता निष्कपटता का मार्ग है-.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिला निर्वाचन अधिकरी दिलीप कुमार यादव की.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतदाताओं को कर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पीठासीन अधिकारी एवं मतदान दल कर्मियों का.. <<     NEWS : पत्रकारों पर हमला करने वाले आरोपियों को.. <<     BIG NEWS : अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र के भाजपा.. <<     BIG NEWS : डीएसटी की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 27, 2023, 12:21 pm
NEWS : निम्बाहेड़ा की बेटी दीक्षार्थी अंजली का निकला भव्य वरघोडा, चल समारोह में उमड़ा जन सैलाब, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। निम्बाहेड़ा नगर के प्रबल पुण्योदय से दीक्षार्थी मुमुक्षु अंजली बोहरा की सांसारिक जीवन से तिलांजलि-संयम पथ पर प्रयाण निमित्त सकल जैन समाज के सानिध्य में युवा मित्र मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में रविवार को प्रातः मुमुक्षा अंजली बोहरा का भव्य वरघोड़ा एवं चल समारोह निकाला गया।

गाजे बाजे के साथ निकला वरघोड़ा, किया बहुमान-
मुमुक्षा अंजली बोहरा के संयम मार्ग पर अग्रसर होने के निमित्त युवा मित्र मंडल के सानिध्य में गाजे बाजे एवं ढोल के साथ निकले वरघोड़े में हजारों की संख्या में श्रावक श्राविकाएं नाचते झूमते चल रहे थे। वरघोड़ा स्थानीय जैन मंदिर से आरम्भ हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ आदर्श कॉलोनी स्थित श्री राजेन्द्र सूरी ज्ञान मंदिर पहुंचा। जहां सकल जैन समाज के स्वामीवात्सल्य का आयोजन हुआ। 

इससे पूर्व मार्ग में वरघोड़े का स्वागत श्री विजगच्छ श्रीसंघ, श्री खतरगच्छ श्रीसंघ, श्री तपागच्छ श्रीसंघ, श्री वर्धमान जैन स्थानक संघ, श्री दिगंबर जैन श्रीसंघ, श्री साधुमार्गी जैन श्रीसंघ, श्री त्रिस्तुतिक श्रीसंघ, श्री तेरापंथ जैन श्रीसंघ, जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप, जैन सोशयल ग्रुप, अखिल भारतीय जैन संगठना ग्रुप, महावीर इंटरनेशनल, सकल जैन युवा मंच, सर्व व्यापार मण्डल, मंडी व्यापार संघ सहित विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों द्वारा दीक्षार्थी मुमुक्षा अंजली बोहरा का शॉल ओढ़ाकर बहुमान किया। वरघोड़ा एवं चल समारोह के श्री राजेन्द्र सूरी ज्ञान मंदिर पहुंचने के पश्चात पूज्य साध्वी श्री गुणरंजना श्रीजी मसा के द्वारा दीक्षार्थी एवं श्रावक श्राविकाओं को आशीर्वाद स्वरूप प्रवचन दिए।

महिला मंडलों ने दी विभिन्न प्रस्तुतियां-
मुमुक्षा अंजली बोहरा के वरघोड़े में शामिल श्रावकों ने श्वेत वस्त्र धारण कर रखें थे, वहीं समाज के विभिन्न महिला मंडल सहित श्राविकाएं केसरिया वस्त्र पहनकर मंगलगीत गाते नाचते झूमते चल रही थी। वरघोड़े में अपनी विशिष्ट प्रस्तुति के लिए राजेन्द्र जैन महिला मंडल, जयंत जैन बहु मण्डल दोनो को प्रथम पुरस्कार 2100 रुपये से पुरुस्कृत किया गया। श्री राजेन्द्र सूरी ज्ञान मंदिर पर आयोजित बहुमान एवं दीक्षा समारोह का संचालन दिलीप पामेचा ने किया। युवा मित्र मण्डल एवं सकल जैन समाज ने समारोह की सफलता के लिए सभी के प्रति आभार प्रकट किया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE