BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : समाजसेवी शेख अली हुसैन बंदूकवाला का.. <<     WEATHER REPORT: MP में 24 घंटे भारी! 3 सिस्टम एक्टिव, 2 जिलों.. <<     KHABAR : 22वीं राष्ट्रीय मास्टर्स तैराकी.. <<     नीमच में नंबर-2 खेल मैदान बचाने की मुहिम तेज,.. <<     VIDEO NEWS: #नीमच _ की सड़कों से मंदसौर तक #सोनू _.. <<     CM मोहन यादव का अचानक दिल्ली दौरा! किसानों के.. <<     रामपुरा में शांति समिति की बैठक, त्योहारों.. <<     KHABAR : वक्फ कमेटी ने प्रस्तुत किया उपलब्धियों.. <<     BIG VIDEO: हॉस्टल के खाने में निकले जिंदा कीड़े!.. <<     KHABAR : कलेक्टर ऋजु बाफना ने आला उमरोद में शासकीय.. <<     खरगोन में UCC के खिलाफ मुस्लिम समाज का विरोध,.. <<     REPORT : महिला स्वयं सहायता समूहों के पीडीएस.. <<     शाजापुर में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात:.. <<     KHABAR : शाजापुर में ‘बहुजन भाईचारा बनाओ यात्रा’.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा सेवा केंद्र पर रक्षाबंधन पर्व.. <<     BIG NEWS : एमपी में भारी बारिश का अलर्ट, 16 जिलों में.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में प्रस्तावित श्री खाटू श्याम.. <<     BIG VIDEO: Jamghat में मौत का खौफनाक खेल! ब्रेक फेल होते.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 3, 2023, 12:23 pm
BIG NEWS : अंजली बोहरा चली संयम के पथ पर, आचार्य विश्वरत्न सागर जी महाराज के सानिध्य में ग्रहण की दीक्षा, हजारों की संख्या में उपस्थित रहे समाजजन, पढ़े खबर    

Share On:-

नीमच। निम्बाहेड़ा की अंजली बोहरा सांसारिक जीवन का त्याग कर संयम पथ पर बड़ी है। नीमच शहर में जहां गुरुवार को दीक्षार्थी अंजली बोहरा की वर्षीदान शोभायात्रा निकली। शोभायत्रा में मुमुक्षु अंजली ने सांसारिक वस्तुओं का त्याग कर उन वस्तुओं को शोभायात्रा में लुटाया। 

अंजली बोहरा की दीक्षा के उपलक्ष्य में आज 3 मार्च शुक्रवार सुबह 7 बजे भव्य दीक्षा समारोह का शुभारंभ भीड़भंजन पार्श्वनाथ जैन मंदिर से सकल संघ सहित वीर बाला का विजय पथ पर प्रस्थान हुआ। सुबह 8 बजे दीक्षा मिडिल स्कूल ग्राउंड जैन भवन के पास दीक्षा स्थली पर दीक्षा विधि प्रारंभ हुई। दोपहर 12.45 बजे संघ का स्वामी वात्सल्य आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही 4 मार्च को आचार्य भगवंत एवं नूतन साध्वी मसा के पगलीये प्रातः 7.30 बजे लाभार्थी परिवार के निवास पर होंगे।

जैन श्वेतांबर भीड़भंजन पार्श्वनाथ मंदिर ट्रस्ट संघ नीमच के अध्यक्ष अनिल नागौरी व सचिव मनीष कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अष्टानिका महोत्सव की श्रंखला में आचार्य विश्वरत्न सागर जी महाराज के सानिध्य में अंजली बोहरा को विधि विधान से दीक्षा दिलाई गई। अंजली बोहरा की दीक्षा में हजारो की संख्या में लोगो ने भाग लिया। गुरूवार को वर्षीदान शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा इतनी विशाल थी कि एक छोर फव्वारा चौक तो दूसरा छोर कमल चौक था, ऐसा ही शुक्रवार को नजारा देखने को मिला जहां मिडिल स्कूल के मैदान में चारो तरफ वाहन ही वाहन और दीक्षा में शामिल होने आये समाजजन दिखे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE