BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : समाजसेवी शेख अली हुसैन बंदूकवाला का.. <<     WEATHER REPORT: MP में 24 घंटे भारी! 3 सिस्टम एक्टिव, 2 जिलों.. <<     KHABAR : 22वीं राष्ट्रीय मास्टर्स तैराकी.. <<     नीमच में नंबर-2 खेल मैदान बचाने की मुहिम तेज,.. <<     VIDEO NEWS: #नीमच _ की सड़कों से मंदसौर तक #सोनू _.. <<     CM मोहन यादव का अचानक दिल्ली दौरा! किसानों के.. <<     रामपुरा में शांति समिति की बैठक, त्योहारों.. <<     KHABAR : वक्फ कमेटी ने प्रस्तुत किया उपलब्धियों.. <<     BIG VIDEO: हॉस्टल के खाने में निकले जिंदा कीड़े!.. <<     KHABAR : कलेक्टर ऋजु बाफना ने आला उमरोद में शासकीय.. <<     खरगोन में UCC के खिलाफ मुस्लिम समाज का विरोध,.. <<     REPORT : महिला स्वयं सहायता समूहों के पीडीएस.. <<     शाजापुर में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात:.. <<     KHABAR : शाजापुर में ‘बहुजन भाईचारा बनाओ यात्रा’.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा सेवा केंद्र पर रक्षाबंधन पर्व.. <<     BIG NEWS : एमपी में भारी बारिश का अलर्ट, 16 जिलों में.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में प्रस्तावित श्री खाटू श्याम.. <<     BIG VIDEO: Jamghat में मौत का खौफनाक खेल! ब्रेक फेल होते.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 3, 2023, 1:58 pm
BIG NEWS : वन भूमि पर भू-माफिया ने किया कब्जा, जंगल की भूमि पर पेड़ो को काट हो रही खेती, वन विभाग ने थमाया नोटिस, लेकिन 8 माह बाद भी कार्यवाई नहीं, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर  

Share On:-

मनासा। वन परिक्षेत्र मनासा के जंगलों में वन भूमि पर अवैध तरीके से भू-माफिया कब्जा करते जा रहे है एवं वन भूमि पर ट्रैक्टरों से हंकाई कर वन विभाग की जमीन को कृषि उपयोगी बनाई जा रही है। इसके चलते वन भूमि के बड़े हिस्से पर धीरे-धीरे जंगलों का घनत्व कम होता जा रहा है और कृषि की जमीन का रकबा बढ़ रहा है। ऐसे भू-माफियाओं के खिलाफ वन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके चलते भू-माफियाओं के हौसले बुलंद हो रहे हैं।

वन परिक्षेत्र मनासा अंतर्गत परिक्षेत्र सहायक व्रत चौकड़ी की बीट चौकड़ी के कक्ष क्रमांक 383 में अवैधानिक रूप से अतिक्रमण कर जंगल की भूमि से पेड़ो की कटाई कर खेती की जा रही है। उक्त मामले में वन विभाग के अधिकारियों ने आनन फानन में अतिक्रमण कर्ताओं को दिनांक 01 जुलाई 2022 को नोटिस जारी किया गया था। जिसमे उक्त भूमि के संबंध में राजस्व विभाग, वन विभाग से प्राप्त कोई पट्टा, कोई अभिलेख हो तो परिक्षेत्र कार्यालय मनासा में उपस्थित होकर प्रस्तुत करने एवं साथ ही कोई पट्टा या दस्तावेज नहीं होने की स्थिति में सूचना प्राप्त होने के 3 दिनो के अंदर उक्त भूमि से कब्जा हटाना सुनिश्चित करे। नियत तिथि के दौरान उक्त भूमि पर से कब्जा नही हटाया गया तो इस कार्यालय द्वारा बेदखली की कार्यवाई की जाएगी। उक्त बेदखली की कार्यवाई में होने वाला सम्पूर्ण खर्च आपसे वसूला जाएगा। 

सूचना देने के 8 महीने बाद भी उक्त जंगल की भूमि पर से वन अधिकारियों द्वारा अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। वहीं भूमाफिया द्वारा इस बात का फायदा उठाते हुए उक्त भूमि पर खेती कर दो बार की फसल भी प्राप्त कर ली गई है। लगातार पेड़ो की कटाई करने का कार्य किया जा रहा है। 

एक तरफ तो वन परिक्षेत्र अधिकारियों द्वारा गरीब वर्ग के लोगो पर जंगल की भूमि पर कब्जा करने को लेकर कारवाई की जा रही है, वहीं बड़े-बड़े भूमाफियाओं के द्वारा किए गए कब्जे पर चुप्पी साधने का कार्य किया जा रहा है। जो आस-पास के गांव में मुख्य चर्चाओं का विषय बना हुआ है।

इस मामले पर क्या कहना है जिम्मेदारों का
उक्त मामले मैं हमने कब्जे दार को नोटिस जारी कर दिया है जिस पर कब्जे दार द्वारा हमे जानकारी दी गई है की उक्त भूमि हमे पट्टे में प्राप्त हुई है जिस पर हमने राजस्व अधिकारियों को  सूचित कर संयुक्त निरीक्षण कर जहा तक इनको भूमि दी गई है उसकी जानकारी दिए जाने को कहा है साथ ही इस पर हमारे द्वारा अंदरूनी कारवाई की जा रही है,इसको लेकर हम निरंतर कार्य कर रहे है,जंगल की भूमि पर हुए कब्जे को हटाने के लिए हमारी तरफ से निरंतर कारवाई की जा रही है इस मामले में भी उचित कारवाई की जाएगी।
मोहम्मद सलीम मंसूरी,वन परिक्षेत्र अधिकारी,मनासा

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE