BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : समाजसेवी शेख अली हुसैन बंदूकवाला का.. <<     WEATHER REPORT: MP में 24 घंटे भारी! 3 सिस्टम एक्टिव, 2 जिलों.. <<     KHABAR : 22वीं राष्ट्रीय मास्टर्स तैराकी.. <<     नीमच में नंबर-2 खेल मैदान बचाने की मुहिम तेज,.. <<     VIDEO NEWS: #नीमच _ की सड़कों से मंदसौर तक #सोनू _.. <<     CM मोहन यादव का अचानक दिल्ली दौरा! किसानों के.. <<     रामपुरा में शांति समिति की बैठक, त्योहारों.. <<     KHABAR : वक्फ कमेटी ने प्रस्तुत किया उपलब्धियों.. <<     BIG VIDEO: हॉस्टल के खाने में निकले जिंदा कीड़े!.. <<     KHABAR : कलेक्टर ऋजु बाफना ने आला उमरोद में शासकीय.. <<     खरगोन में UCC के खिलाफ मुस्लिम समाज का विरोध,.. <<     REPORT : महिला स्वयं सहायता समूहों के पीडीएस.. <<     शाजापुर में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात:.. <<     KHABAR : शाजापुर में ‘बहुजन भाईचारा बनाओ यात्रा’.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा सेवा केंद्र पर रक्षाबंधन पर्व.. <<     BIG NEWS : एमपी में भारी बारिश का अलर्ट, 16 जिलों में.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में प्रस्तावित श्री खाटू श्याम.. <<     BIG VIDEO: Jamghat में मौत का खौफनाक खेल! ब्रेक फेल होते.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 3, 2023, 2:15 pm
NEWS : जोधपुर में होली पर रंग डे कार्यक्रम, आयोजन का किया पोस्टर विमोचन, मुंबई के डीजे सहित कई आकर्षक इवेंट्स, पढ़े मनीष मेहता की खबर

Share On:-

जोधपुर। सनसिटी जोधपुर में होली पर रोटरी क्लब संस्कार एवं रोटरी क्लब गरिमा रंग डे कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसका पोस्टर विमोचन मेयर कुंती एवं मिसेज़ इंडिया इंटरनेशनल विनर सिद्धि द्वारा किया गया। 

रोटरी संस्कार की अध्यक्ष कल्पना चौहान एवं सचिव पूजा जैन ने बताया कि 7 मार्च को प्रातः 10 बजे पलाश बाग में होली के रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण इनामों की भरमार है जिसमें मुख्य रूप से डायमंड की रिंग, स्कूटर, दुबई की ट्रिप भी शामिल हैं। इसके अलावा जोधपुर वासियों के लिए होली पर थिरकने के लिए मुंबई से डीजे रजत शेट्टी एवं जोधपुर के एंकर मयंक वैध कार्यक्रम का संचालन करेंगे।

रोटरी गरिमा की अध्यक्ष टीना लड्ढ़ा ने बताया कि इस रंगारंग कार्यक्रम में होली मस्ती के लिए अनेक आकर्षक व्यवस्था की गई है जिसमें मुख्य रूप से रेन डान्स, फ़ोम डान्स, ढोल, लज़ीज़ व्यंजन इत्यादी हैं। सभी टिकिट धारकों को असीमित ऑर्गेनिक गुलाल एवं प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने का मौक़ा दिया जायेगा। कार्यक्रम में स्प्लैश पूल ग़ुब्बारों और बहुत सारी अन्य गतिविधियों का भी आयोजन किया गया है। प्रतिभागियों को अनेक प्रकार के खेल भी खिलाए जाएँगे। 

रोटरी गरिमा की सचिव विदिता बहती ने बताया कि रंग डे जोधपुर वासियों के लिए होली का यादगार दिन होगा, ऐसा हमारा वादा है। इस कार्यक्रम से जुटाई गई पूर्ण धनराशि का उपयोग ज़रूरतमंद विद्यालयों के विकास के लिए किया जाएगा। दोनों क्लब्स के सभी उपस्थित सदस्यों ने जोधपुर के लोगों को अधिकाधिक संख्या में पधार के कार्यक्रम को सफल बनाने का निवेदन किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE