BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : समाजसेवी शेख अली हुसैन बंदूकवाला का.. <<     WEATHER REPORT: MP में 24 घंटे भारी! 3 सिस्टम एक्टिव, 2 जिलों.. <<     KHABAR : 22वीं राष्ट्रीय मास्टर्स तैराकी.. <<     नीमच में नंबर-2 खेल मैदान बचाने की मुहिम तेज,.. <<     VIDEO NEWS: #नीमच _ की सड़कों से मंदसौर तक #सोनू _.. <<     CM मोहन यादव का अचानक दिल्ली दौरा! किसानों के.. <<     रामपुरा में शांति समिति की बैठक, त्योहारों.. <<     KHABAR : वक्फ कमेटी ने प्रस्तुत किया उपलब्धियों.. <<     BIG VIDEO: हॉस्टल के खाने में निकले जिंदा कीड़े!.. <<     KHABAR : कलेक्टर ऋजु बाफना ने आला उमरोद में शासकीय.. <<     खरगोन में UCC के खिलाफ मुस्लिम समाज का विरोध,.. <<     REPORT : महिला स्वयं सहायता समूहों के पीडीएस.. <<     शाजापुर में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात:.. <<     KHABAR : शाजापुर में ‘बहुजन भाईचारा बनाओ यात्रा’.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा सेवा केंद्र पर रक्षाबंधन पर्व.. <<     BIG NEWS : एमपी में भारी बारिश का अलर्ट, 16 जिलों में.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में प्रस्तावित श्री खाटू श्याम.. <<     BIG VIDEO: Jamghat में मौत का खौफनाक खेल! ब्रेक फेल होते.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 3, 2023, 5:08 pm
KHABAR : श्री जैन श्वेतांबर भीड़ भंजन पार्श्वनाथ मंदिर ट्रस्ट श्री संघ नीमच के तत्वावधान में कल होगा मणिभद्र वीर पूजन, हवन व रंगारंग भक्ति संध्या का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। श्री जैन श्वेतांबर भीड़ भंजन पार्श्वनाथ मंदिर ट्रस्ट श्री संघ नीमच के तत्वावधान एवं आचार्य विश्व रत्नसागर जी महाराज साहब, साध्वी नयप्रज्ञा, मुक्ति प्रिया श्रीजी महाराज साहब के सान्निध्य में दीक्षा महोत्सव की पावन श्रृंखला में आचार्य भगवंत विश्व रत्न सागर सुरीश्वर जी मसा एवं नूतन साध्वी अनादि प्रिया श्रीजी महाराज साहब के पगलिये कल 4 मार्च को सुबह 7ः30 बजे लाभार्थी परिवार के निवास स्थान पर होंगे।

इसके साथ ही 9ः30 बजे तक बाजार स्थित नूतन आराधना भवन में विधि कारक एवं संगीतकार मनीष मेहता एंड पार्टी द्वारा नूतन आराधना भवन में मणिभद्र वीर पूजन एवं हवन का आयोजन करवाया जाएगा। श्री संघ अध्यक्ष अनिल नागौरी, सचिव मनीष कोठारी ने बताया कि शनिवार शाम 7ः30 बजे मातृ-पितृ वंदना एवं रंगारंग भक्ति संध्या आयोजित होगी, जिसमें मुंबई के भजन गायक कलाकार अनिल सालेचा अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम के धर्म लाभार्थी अखे सिंह, रेशम देवी, आशीष, मनीष, हर्ष कोठारी परिवार नीमच होंगे। 
इसके साथ ही 5 मार्च रविवार को सुबह 8 बजे बंगला नंबर 59 चौकन्ना बालाजी के पीछे कोठारी परिवार के निवास पर नवकारसी का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। तत्पश्चात अखेसिंह रेशम देवी कोठारी आराधना भवन का उद्घाटन जुलूस प्रातः 8ः30 बजे चतुर्विद संघ सहित अखे सिंह कोठारी के निवास स्थान से प्रारंभ होकर पुस्तक बाजार पहुंचेगा। तत्पश्चात नूतन आराधना भवन का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। धर्म सभा एवं सम्मान समारोह 10ः30 बजे दोपहर 12ः15 बजे मिडिल स्कूल ग्राउंड पर श्री संघ का साधार्मिक वात्सल्य आयोजित किया जाएगा। जिसके धर्म लाभार्थी अखेसिंह रेशम देवी आशीष सुमन मनीष रीमा हर्ष कोठारी परिवार होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE