BREAKING NEWS
BIG NEWS : नंबर- 2 खेल मैदान को लेकर असमंजस, निर्माण.. <<     SHOK SAMACHAR : समाजसेवी शेख अली हुसैन बंदूकवाला का.. <<     WEATHER REPORT: MP में 24 घंटे भारी! 3 सिस्टम एक्टिव, 2 जिलों.. <<     KHABAR : 22वीं राष्ट्रीय मास्टर्स तैराकी.. <<     नीमच में नंबर-2 खेल मैदान बचाने की मुहिम तेज,.. <<     VIDEO NEWS: #नीमच _ की सड़कों से मंदसौर तक #सोनू _.. <<     CM मोहन यादव का अचानक दिल्ली दौरा! किसानों के.. <<     रामपुरा में शांति समिति की बैठक, त्योहारों.. <<     KHABAR : वक्फ कमेटी ने प्रस्तुत किया उपलब्धियों.. <<     BIG VIDEO: हॉस्टल के खाने में निकले जिंदा कीड़े!.. <<     KHABAR : कलेक्टर ऋजु बाफना ने आला उमरोद में शासकीय.. <<     खरगोन में UCC के खिलाफ मुस्लिम समाज का विरोध,.. <<     REPORT : महिला स्वयं सहायता समूहों के पीडीएस.. <<     शाजापुर में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात:.. <<     KHABAR : शाजापुर में ‘बहुजन भाईचारा बनाओ यात्रा’.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा सेवा केंद्र पर रक्षाबंधन पर्व.. <<     BIG NEWS : एमपी में भारी बारिश का अलर्ट, 16 जिलों में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 3, 2023, 5:25 pm
KHABAR : विजिया मित्र मंडल की 22 वीं लावारिस अस्थि कलश यात्रा 10 मार्च को करेगी प्रस्थान, हरिद्वार में विधिविधान के साथ होगा अस्थियों का तर्पण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। विजया मित्र मंडल के 16 सदस्य लावारिस अस्थियों का तर्पण करने हरिद्वार के लिए 10 मार्च को सुबह 9 बजे नीमच सिटी रोड स्थित मुक्तिधाम से विधि विधान से पूजा के बाद बैंडबाजों पर भजनों की स्वर लहरियों के साथ प्रस्थान करेंगे। रेल द्वारा हरिद्वार पहुंचकर वहां विधि विधान से हवन यज्ञ में आहुति, जलाभिषेक, पूजा अर्चना के अस्थियों का तर्पण करेंगे। 
मित्र मंडल प्रवक्ता ने बताया कि अस्थि कलश यात्रा रोडवेज बस स्टैंड के सामने नीमच सिटी मार्ग स्थित मुक्तिधाम परिसर से प्रारंभ होगी जो बारादरी चौराहा, श्री बड़े बालाजी मंदिर चौराहा, बजरंग चौक, नया बाजार, बिहार गंज चौराहा, नृसिंह मंदिर, श्रीराम चौक, घंटाघर, तिलक पथ, दाना गली चौराहा, जाजू बिलिं्डग, स्टेशन रोड होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। जहां से रेल से हरिद्वार जाएंगे और 11 मार्च को मोक्षदायिनी गंगा के तट हर की पौड़ी पर सुबह 7 बजे अस्थियों का विधि विधान से तर्पण करेंगे। तत्पश्चात दरिद्र नारायण को भोजन भी करवाया जाएगा। लावारिस निर्धन बेसहारा लोगों की मृत्यु उपरांत अंतिम संस्कार में लकड़ी एवं आदि क्रिया कर्म की सामग्री के लिए सहयोग राशि मंडल द्वारा प्रदान की जाती है। अस्थियों के तर्पण के लिए मोक्षदायिनी गंगा हरिद्वार में पिछले 21 वर्षों से 608 लावारिस निर्धन बेसहारा मृतक लोगों की अस्थियों का विसर्जन कर चुके हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE