BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : समाजसेवी शेख अली हुसैन बंदूकवाला का.. <<     WEATHER REPORT: MP में 24 घंटे भारी! 3 सिस्टम एक्टिव, 2 जिलों.. <<     KHABAR : 22वीं राष्ट्रीय मास्टर्स तैराकी.. <<     नीमच में नंबर-2 खेल मैदान बचाने की मुहिम तेज,.. <<     VIDEO NEWS: #नीमच _ की सड़कों से मंदसौर तक #सोनू _.. <<     CM मोहन यादव का अचानक दिल्ली दौरा! किसानों के.. <<     रामपुरा में शांति समिति की बैठक, त्योहारों.. <<     KHABAR : वक्फ कमेटी ने प्रस्तुत किया उपलब्धियों.. <<     BIG VIDEO: हॉस्टल के खाने में निकले जिंदा कीड़े!.. <<     KHABAR : कलेक्टर ऋजु बाफना ने आला उमरोद में शासकीय.. <<     खरगोन में UCC के खिलाफ मुस्लिम समाज का विरोध,.. <<     REPORT : महिला स्वयं सहायता समूहों के पीडीएस.. <<     शाजापुर में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात:.. <<     KHABAR : शाजापुर में ‘बहुजन भाईचारा बनाओ यात्रा’.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा सेवा केंद्र पर रक्षाबंधन पर्व.. <<     BIG NEWS : एमपी में भारी बारिश का अलर्ट, 16 जिलों में.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में प्रस्तावित श्री खाटू श्याम.. <<     BIG VIDEO: Jamghat में मौत का खौफनाक खेल! ब्रेक फेल होते.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 3, 2023, 6:53 pm
BIG NEWS : लाव लश्कर के साथ शहर भ्रमण पर निकले बाबा श्याम, भक्तो ने उत्साह के साथ खींचा रथ, मार्ग में कई स्थानों पर हुआ भव्य स्वागत, बाहरी कलाकारों ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर  

Share On:-

नीमच। श्री खाटू श्याम मित्र मंडल नीमच के तत्वावधान में आयोजित 27 वें रंग रंगीले फाग महोत्सव का आगाज 3 मार्च से बाबा श्याम के विशाल चल समारोह से हुआ। आज लाव लश्कर के साथ बाबा श्याम नगर भ्रमण पर निकले और भक्तों को दर्शन दिए। जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। कलाकारों की प्रस्तुतियों को देख आमजन भी मोहित हो गए। श्री खाटू श्याम मित्र मंडल द्वारा मनाए जाने वाले रंग रंगीले फाग महोत्सव का नीमच ही नहीं पूरे अंचल के श्रद्धालुओं को इंतजार रहता है, लेकिन अब श्रद्धालु और प्रभु मिलन का इंतजार खत्म हुआ।  

श्री श्याम मित्र मंडल के प्रवक्ता ने बताया कि पिछले 6 माह से आयोजन की तैयारियों में श्री खाटू श्याम मित्र मंडल नीमच जुटा है। 27 वें रंग रंगीले फाग महोत्सव के अंतर्गत 3 मार्च को दोपहर 3.15  बजे घंटाघर के पास नृसिंह मंदिर से श्याम बाबा की भव्य शोभायात्रा आरंभ हुई। शोभायात्रा में दिल्ली, पंजाब और राजस्थान के कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन किया। शोभायात्रा का आकर्षण शिव तांडव नृत्य दिल्ली, बाहुबली हनुमान दिल्ली, पंजाब की ढोल पार्टी, श्री राधाकृष्ण रास दिल्ली, झांझ नगाड़ा पार्टी, राजस्थानी लोक नृत्य व नासिक की ढोल पार्टी आदि कलाकार प्रस्तुति दी। 

शोभायात्रा के बाद 5 मार्च को शहर के दशहरा मैदान में शाम 7.15 बजे खाटू नरेश का भव्य दरबार सजाया जाएगा और बाबा का अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा। साथ ही छप्पन भोग और अखंड ज्योत का भी आयोजन होगा। इस दौरान भजन संध्या के रूप में बाबा खाटू श्याम की आराधना की जाएगी और प्रख्यात भजन गायक लखबीरसिंह लक्खा मुंबई, रितु पंचाल दिल्ली व सुभांगी सोनी उड़ीसा बाबा के दरबार में श्याम भजनों की प्रस्तुति देंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE