BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : समाजसेवी शेख अली हुसैन बंदूकवाला का.. <<     WEATHER REPORT: MP में 24 घंटे भारी! 3 सिस्टम एक्टिव, 2 जिलों.. <<     KHABAR : 22वीं राष्ट्रीय मास्टर्स तैराकी.. <<     नीमच में नंबर-2 खेल मैदान बचाने की मुहिम तेज,.. <<     VIDEO NEWS: #नीमच _ की सड़कों से मंदसौर तक #सोनू _.. <<     CM मोहन यादव का अचानक दिल्ली दौरा! किसानों के.. <<     रामपुरा में शांति समिति की बैठक, त्योहारों.. <<     KHABAR : वक्फ कमेटी ने प्रस्तुत किया उपलब्धियों.. <<     BIG VIDEO: हॉस्टल के खाने में निकले जिंदा कीड़े!.. <<     KHABAR : कलेक्टर ऋजु बाफना ने आला उमरोद में शासकीय.. <<     खरगोन में UCC के खिलाफ मुस्लिम समाज का विरोध,.. <<     REPORT : महिला स्वयं सहायता समूहों के पीडीएस.. <<     शाजापुर में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात:.. <<     KHABAR : शाजापुर में ‘बहुजन भाईचारा बनाओ यात्रा’.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा सेवा केंद्र पर रक्षाबंधन पर्व.. <<     BIG NEWS : एमपी में भारी बारिश का अलर्ट, 16 जिलों में.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में प्रस्तावित श्री खाटू श्याम.. <<     BIG VIDEO: Jamghat में मौत का खौफनाक खेल! ब्रेक फेल होते.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 3, 2023, 7:26 pm
KHABAR : महिलाओं को जागरूक करने हेल्पिंग हैंड्स का रन फॉर फिट आयोजन 5 फरवरी को, महिला दिवस पर हर वर्ग की महिलाएं और युवतियां लेगी हिस्सा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगर की सामाजिक संस्था हेल्पिंग हेंड्स सोशल वेल फेयर सोसायटी द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता पैदा करने के लिये जिले में नगर की सामाजिक संस्था हेल्पिंग हेंड्स सोशल वेल फेयर सोसायटी द्वारा रविवार 5 मार्च को महिला- पुरुष की बराबरी की थीम पर महिलाओं व लड़कियों के लिए रन फॉर फिट दौड़ का आयोजन हर साल की भाती इस वर्ष भी किया जा रहा है, ताकि विश्व स्तर पर यह संदेश जाए कि देश के वीर जवान सैनिकों की मां-बहन, बुआ, और दादी भी जवानों जैसी ही बहादुर हैं। घरों में कार्य करते हुये महिलाएं अपने स्वास्थ्य की अनदेखी करती है, जिससे वे मानसिक तनाव में रहती है। खुद को स्वस्थ बनाये रखने के लिये घर से बाहर निकलें और उत्साह के साथ ‘रन फॉर फिट’ में अन्य महिलाओं के साथ दौडें। इस आयोजन में हर परिवार से एक महिला शामिल हो। 
यह आह्वान करते हुए हेल्पिंग हेंड्स सोशल वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने बताया की प्रतिवर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य है कि महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक उपलब्धियों का उत्सव मनाया जाए और हर किसी को महिलाओं को बराबरी के अधिकार के लिए काम करने को प्रोत्साहित किया जाए। इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा को बढ़ाने व घरेलू हिंसा पर रोक लगाने की दिशा में चलाए जा रहे केंद्र व प्रदेश सरकार के अभियान को मजबूती मिलेगी। इस वर्ष महिला दिवस का थीम महिला-पुरुष की समानता को रखा गया है।
रन फॉर फिट दौड़ का आयोजन 5 मार्च रविवार को नीमच के जिला मुख्यालय पर फोर जीरो चौराहा स्थित भारत माता मन्दिर से प्रातरू 7 बजे महिलाओं व लड़कियों की फिट फॉर रन दौड़ करवाई जाएगी। यह दौड़ सुबह 7 बजे भारत माता मंदिर से प्रारम्भ होकर प्लेटिनम चौराहा से होते हुवे लायन्स पार्क चौराहा से सीधे सीआरपीएफ के गेट पर स्थित पटेल चौराहा पर पूर्ण होगी। जहा पर दौड़ में हिस्सा लेने वाली सभी महिला - युवतियों को प्रमाण पत्र वितरित किया जावेगा।
इसमें छात्राएं से लेकर हर वर्ग की महिलाए और युवतियां हिस्सा ले सकती है। इसके अलावा महिला पुलिसकर्मी, महिला शिक्षक, महिला बाल विकास विभाग की कर्मचारी व स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मियों के साथ-साथ अन्य विभागों, सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं व गैर सरकारी संगठनों से जुड़ी महिलाएं भी 5 मार्च को इस आयोजन में भाग लेंगी और पुरुषों की बराबरी के इस अभियान में पूरे जोश व उत्साह के साथ दौड़ लगाएंगी। 
हेल्पिंग हैंड्स सोशल वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने जिले भर की महिलाओं से आह्वान किया कि वे घरों की चार दिवारी से बाहर निकलकर 5 मार्च को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में जरूर शामिल हों। आयोजन से महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण तथा महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा व समानता से जुड़े विषयों पर जागरूकता लाये।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE