BREAKING NEWS
BIG NEWS : नंबर- 2 खेल मैदान को लेकर असमंजस, निर्माण.. <<     SHOK SAMACHAR : समाजसेवी शेख अली हुसैन बंदूकवाला का.. <<     WEATHER REPORT: MP में 24 घंटे भारी! 3 सिस्टम एक्टिव, 2 जिलों.. <<     KHABAR : 22वीं राष्ट्रीय मास्टर्स तैराकी.. <<     नीमच में नंबर-2 खेल मैदान बचाने की मुहिम तेज,.. <<     VIDEO NEWS: #नीमच _ की सड़कों से मंदसौर तक #सोनू _.. <<     CM मोहन यादव का अचानक दिल्ली दौरा! किसानों के.. <<     रामपुरा में शांति समिति की बैठक, त्योहारों.. <<     KHABAR : वक्फ कमेटी ने प्रस्तुत किया उपलब्धियों.. <<     BIG VIDEO: हॉस्टल के खाने में निकले जिंदा कीड़े!.. <<     KHABAR : कलेक्टर ऋजु बाफना ने आला उमरोद में शासकीय.. <<     खरगोन में UCC के खिलाफ मुस्लिम समाज का विरोध,.. <<     REPORT : महिला स्वयं सहायता समूहों के पीडीएस.. <<     शाजापुर में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात:.. <<     KHABAR : शाजापुर में ‘बहुजन भाईचारा बनाओ यात्रा’.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा सेवा केंद्र पर रक्षाबंधन पर्व.. <<     BIG NEWS : एमपी में भारी बारिश का अलर्ट, 16 जिलों में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 3, 2023, 7:53 pm
KHABAR : नाला निर्माण को लेकर कच्चे और पक्के मकान को तोड़ने को लेकर वार्डवासियों ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर  

Share On:-

नीमच। उपनगर नीमच सिटी के वार्ड नंबर 1 रावण रुंडी मगरा चौथखेड़ा मार्ग पर नाले पर निर्माण को लेकर नगर पालिका ने बीते कल गुरुवार को वार्ड वासियों के कच्चे व पक्के मकान सहित निर्माणाधीन मकानों को तोड़ कर मौके से अतिक्रमण हटाया था। जिसके विरोध में शुक्रवार को बड़ी संख्या में वार्डवासी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार मनोहर वर्मा को सौंपा। 

ज्ञापन में कहा गया कि 2 मार्च गुरुवार को वार्ड क्रमांक 1 रावण रुंडी मगरा चौथ खेड़ा नीमच सिटी रोड पर नगर पालिका द्वारा मौके पर पहुंचकर नाला निर्माण की बात कहते हुए दो पक्के मकान एवं अन्य निर्माणाधीन मकानों को तोड़ दिया और अन्य मकान मालिकों को 2 दिन का अल्टीमेटम देकर मकान तोड़ने की चेतावनी दी गई। नगरपालिका द्वारा जो मकान तोड़े गए हैं वह सभी गरीब व मजदूर वर्ग के होकर मेहनत मजदूरी कर अपना गुजर-बसर करते हैं और उक्त भूमि पर विगत 10 वर्षों से मकान बनाकर काबिज है। इसके अतिरिक्त उनके पास रहने के लिए और कोई जगह भी नहीं है, जहां वह निवास कर सके। 

ज्ञापन में वार्ड वासियों ने मांग की है कि नगर पालिका द्वारा तोड़े गए मकान मालिकों को मुआवजा राशि दी जाए। साथ ही बचे हुए मकानों को ना तोड़ते हुए सभी मकान मालिकों को पट्टे दिए जाए। 
ज्ञापन सौंपने के दौरान कांग्रेस नेता उमराव सिंह गुर्जर, कांग्रेस पार्षद योगेश प्रजापति, सहित बड़ी संख्या में पीड़ित वार्डवासी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE