मन्दसौर। शहर में दिनांक 03 मार्च को बाबा खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा ढोल बाजे और डीजे के साथ निकली। जिसमे हजारों भक्त जनों ने लिया भाग। निशान यात्रा श्रीकोल्ड स्थित बाबा श्याम के मन्दिर से शुरू हुई जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए निकली। इस यात्रा में युवक-युवतियों में बाबा श्याम के भजनों पर नाचते हुए चल रहे थे। जगह-जगह लोगो द्वारा फूलो की वर्षा की गई। शहर के साथ आसपास के गांव से भी श्रद्धालु इस भव्य निशान यात्रा में सम्मिलित हुए और बाबा खाटू श्याम का आशीर्वाद प्राप्त किया।
किन्नर समाज अध्यक्ष अनीता दीदी ने बताया कि बाबा श्याम की विशाल निशान यात्रा निकाली गई। जिसमे सभी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। बाबा का आशीर्वाद सब पर बना रहे।