चित्तौड़गढ़। कोतवाली थाना निम्बाहेड़ा के सहायक उप-निरीक्षक सूरज कुमार बैरवा ने चित्तौड़गढ़ जिले के ग्राम बस्सी तहसील के नेगडिया कला के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में अपने पिता सेवानिवृत्त पुलिस कार्मिक स्वर्गीय रामलाल बैरवा की पुण्य स्मृति में एक कक्षा कक्ष मय बरामदा के संपूर्ण निर्माण की सौगात दी है। बैरवा ने उक्त निर्माण कार्य के साथ ही इस कक्ष को आजीवन गोद लेने का जिम्मा भी लिया। बताया गया कि उक्त निर्माण कार्य में पांच लाख ग्यारह हजार रुपए का खर्च व्यय हुआ है। नेगड़िया कला में उक्त निर्माण कार्य के उद्घाटन के अवसर पर सूरज कुमार के साथ उनकी माता चंदा देवी, धर्मपत्नी नर्बदा देवी आदि का एसीबीओ जया रानी राठौड़, सरपंच गोपाल चूंडावत तथा शंभूलाल सोमानी आदि के द्वारा अभिनन्दन किया गया।
उल्लेखनीय है कि कोतवाली थाना सहायक उप निरीक्षक सूरज कुमार बैरवा ने राजस्थान पुलिस में सराहनीय सेवाओं के अतिरिक्त समाज सेवा के क्षेत्र में भी अपनी अहम भूमिका का निर्वहन किया है तथा समाज सेवा में हमेशा तत्पर रहते हैं। अपनी राजस्थान पुलिस की सेवा कार्य के दौरान अभी तक इन्होंने कई अपराधिक खुलासे करने के साथ, क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ रोकथाम में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया है। बैरवा अपनी सराहनीय सेवाओ के चलते आज आमजन मे अपनी विशेष छाप छोड़ चुके हैं। आमजन व पुलिस प्रशासन ने विभिन्न अवसरों पर इनकी सेवाओ की सराहना कर इन्हें पुरस्कृत भी किया गया है।