मंदसौर। हरियाणा में जिंदा जलाए गए राजस्थान के दो मुस्लिम युवकों के मामले को लेकर भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी द्वारा दिनांक 03 मार्च को शहर के गांधी चौराहे पर नारेबाजी कर मोनू मानेसर का पुतला दहन किया गया।
आजाद समाज पार्टी जिला अध्यक्ष प्रिंस सूर्यवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान के नासिर और जुनेद को हरियाणा में जिंदा जला कर मार दिया गया और आरोपियों को राजस्थान सरकार छुपा रही है। जिसके विरोध में हत्यारे का पुतला दहन किया है। नासिर और जुनेद को हरियाणा में पिकअप वाहन में जिंदा जला दिया था। इस मामले के मुख्य आरोपी मोनू मानेसर को हरियाणा सरकार छुपा रही है। भीम आर्मी की मांग है कि सरकार जल्द एक्शन ले और मोनू मानेसर की जल्द गिरफ़्तारी की जाए, नही तो जिले से लेकर पूरे देश में बहुत बड़ा आंदोलन आजाद समाज पार्टी के नेतृत्व में किया जाएगा।
पुतला दहन के दौरान भीम आर्मी जिला अध्यक्ष मंगलेश सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।