जावद। मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा के पूज्य पिताजी एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, जावद नगर के गौरव स्वर्गीय वीरेंद्र कुमार सखलेचा की जन्म जयंती पर 4 मार्च शनिवार को योगी युवा वाहिनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नारायण सोमानी के नेतृत्व में स्टेशन रोड वार्ड नंबर 5 स्थित पेट्रोल पम्प चौराहा पर स्थापित सखलेचा सर्कल पर जाकर स्वर्गीय वीरेन्द्र कुमार सखलेचा की प्रतिमा को माल्यापर्ण, श्रद्धासुमन अर्पित करके गौरव दिवस मनाया।
राष्ट्रीय प्रवक्ता नारायण सोमानी ने कहा कि हमें गर्व है कि ऐसे महापुरूष का जन्म जावद जैसी धार्मिक नगरी में हुआ। हम इनके पद चिन्हांे पर चल रहे हैं, वीरेंद्र कुमार सखलेचा कुशल प्रशासक के साथ साथ अधिवक्ता भी थे। नगर का नाम प्रदेश के साथ साथ देश में रोशन किया। इस मौके पर युवा नेता नारायण सोमानी, भाजपा नेता मदनलाल वीरवाल, अनिल वीरवाल, बसंतीलाल कोली, घीसालाल जाटव, भेरूलाल धाकड, आरीफ पहलवान, अर्जुन चंदेल, अंकुर बिकानेरीया, सुनील दमामी, राकेश राठौर, मोहित जाटव, हिरालाल बंजारा, पियुष सोलीवाल सहित वरिष्ठजन, युवाजन आदि मौजूद थे।