मनासा । कुकडेश्वर मनासा रोड पर पिछले कई दिनो से रात के अंधेरे में अज्ञात बदमाशों द्वारा ट्रक कटिंग कर माल चोरी करने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। आएं दिन चलते वाहनों से किसानों की उपज के साथ व्यापारियों का किराना का सामान चोरी करने की घटनाएं हो रही है। चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज व्यापारियों ने शुक्रवार को कुकडेश्वर पुलिस थाने में एक घंटे तक धरना देकर कार्रवाई की मांग की। व्यापारियों ने चार लोगों के नाम पुलिस को बताए।
धरने पर बैठे व्यापारियों से थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस द्वारा लगातार रात को पेट्रेलिंग की जा रही है। वहीं चोरी की वारदात करने वाले आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे। पुलिस ने कहा कि 24 घंटे मे बदमाशों को गिरफ्तार कर लेंगे। इसके बाद व्यापारियों ने धरना समाप्त किया।
कुकडेश्वर थानार्तंगत मनासा रामपुरा रोड पर घोटा पिपल्या से ढंढेरी के बीच पिछले 28 फरवरी को मनासा के व्यापारी रामकुंवर पोरवाल पिकअप वाहन मे धनिया भरकर कुकडेश्वर जा रहे थे। ष्शाम 7.30 बजे के करीब ढंढेरी और घोटा पिपल्या के बीच मे अज्ञात बदमाशो ने चलती हुई पिकअप से 10 बोरी धनिएं की चोरी कर उतार ली। बदमाश जल्दबाजी मे 7 बोरी धनिये की चोरी कर ले गए और 3 बोरी सडक पर ही छोड गए। वही पिछले एक महिने मे अन्य दो किराना व्यापारीयो का सामान भी वाहन से उतारने की घटनाएं हुई है। अज्ञात बदमाशो द्वारा वाहन से धरिये की बोरी उतारने को लेकर कुकडेश्वर पुलिस को भी अवगत कराया था। बावजुद पुलिस ने इसे गंभीरता से नही लिया।
व्यापारी पहुचे थाना, एक घंटे दिया धरना-
अज्ञात बदमाशो द्वारा व्यापारीयो और किसानो के माल की चोरी करने की घटना को लेकर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नही करने से नाराज व्यापारीयो ने जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधी मनीष पोरवाल और कांग्रेस आईटीसेल प्रदेश सचिव दिनेश राठौर के साथ कुकडेश्वर के व्यापारीयो ने पुलिस थाना पहुचकर अज्ञात बदमाशो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। व्यापारीयो ने पुलिस को चार बदमाशो के नाम बताए। थाने मे धरने की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी संदीप तौमर पहुचे और व्यापारीयो से चर्चा की। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधी मनीष पोरवाल ने कहा कि लगातार किसानो और व्यापारीयो का माल अज्ञात बदमाशो द्वारा चोरी कीया जा रहा है। पुलिस बदमाशो के खिलाफ कार्रवाई करे नही तो 24 घंटे बाद फिर से धरने पर बैठने पर मजबुर होना पडेगा। धरना प्रदर्शन करने मे व्यापारी रामकुंवर पोरवाल ,भमेसर अनिल पोरवाल, संजय मुजावदिया , दिनेश पोरवाल, पंकज पोरवाल, ईश्वर मुजावदिया, गोपाल पोरवाल , प्रतापसिंह भागल, मुकेश पोरवाल सहित किसान और व्यापारी उपस्थित रहे।
अज्ञात बदमाशो द्वारा ट्रक कटिंग कर माल उतारने की समस्यां लेकर व्यापारी आए थे। पुलिस द्वारा रात्री गश्त की जा रही है। पुलिस ने मनासा रामपुरा रोड पर दो पाइंट बनाए गए । ढंढेरी पिपल्या घोटा के यहां पर पाइंट बनाए गए है। प्रतिदिन पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग की जा रही है। व्यापारीयो ने चार लोगो के नाम बताए। जिन्हे पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।