मंदसौर। अग्रसेन नगर में महिला मण्डल द्वारा फाग महोत्सव मनाया गया। इस महोत्सव में जमकर फूलो से होली खेली गई। वहीं महिलाओं ने राधा कृष्ण का स्वांग धर तबले की थाप पर नृत्य भी किया। अर्चना चौरसिया ने बताया कि हमारे अग्रसेन नगर में करीब 10 वर्षों से फाग महोत्सव मनाते आ रहे हैं और बहुत ही हर्षाेल्लास के साथ यह महोत्सव मनाया जाता है।