BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : समाजसेवी शेख अली हुसैन बंदूकवाला का.. <<     WEATHER REPORT: MP में 24 घंटे भारी! 3 सिस्टम एक्टिव, 2 जिलों.. <<     KHABAR : 22वीं राष्ट्रीय मास्टर्स तैराकी.. <<     नीमच में नंबर-2 खेल मैदान बचाने की मुहिम तेज,.. <<     VIDEO NEWS: #नीमच _ की सड़कों से मंदसौर तक #सोनू _.. <<     CM मोहन यादव का अचानक दिल्ली दौरा! किसानों के.. <<     रामपुरा में शांति समिति की बैठक, त्योहारों.. <<     KHABAR : वक्फ कमेटी ने प्रस्तुत किया उपलब्धियों.. <<     BIG VIDEO: हॉस्टल के खाने में निकले जिंदा कीड़े!.. <<     KHABAR : कलेक्टर ऋजु बाफना ने आला उमरोद में शासकीय.. <<     खरगोन में UCC के खिलाफ मुस्लिम समाज का विरोध,.. <<     REPORT : महिला स्वयं सहायता समूहों के पीडीएस.. <<     शाजापुर में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात:.. <<     KHABAR : शाजापुर में ‘बहुजन भाईचारा बनाओ यात्रा’.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा सेवा केंद्र पर रक्षाबंधन पर्व.. <<     BIG NEWS : एमपी में भारी बारिश का अलर्ट, 16 जिलों में.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में प्रस्तावित श्री खाटू श्याम.. <<     BIG VIDEO: Jamghat में मौत का खौफनाक खेल! ब्रेक फेल होते.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 4, 2023, 2:22 pm
KHABAR : इनरव्हील मण्डलाध्यक्ष की अधिकारिक यात्रा सम्पन्न, वार्षिक गतिविधियों का जायजा लेकर कई कार्यक्रमों में हुई शामिल, पढ़े मोहन नागदा की खबर  

Share On:-

नीमच। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सेवा के लिए जानी जाने वाली संस्था इनरव्हील की मण्डलाध्यक्ष शशि शुक्ला 28 फरवरी को भोपाल से नीमच पधारी। उन्होंने क्लब की वर्ष भर की गतिविधियों का जायजा लिया।

मीडिया मैनेजमेंट चेयरमैन डॉ माधुरी चौरसिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि नीमच प्रवास पर रही शशि शुक्ला का क्लब पदाधिकारियों एवं सदस्यगणों ने स्वागत किया। इस अवसर पर शोभा तोतला सचिव रागिनी कालरा की उपस्थिति में ग्राम केलूखेड़ा में नई पानी की टंकी एवं हैंड वाशिंग यूनिट जो कि पूर्व अध्यक्ष सरिता पाटीदार और पूर्व सचिव तृप्ति दुआ द्वारा प्रदान की गई है का लोकार्पण किया। साथ ही पूर्व अध्यक्ष सरोज गांधी की ओर से एक छत पंखा भी भेंट किया गया। क्लब सदस्य कांता अजमेरा द्वारा शासकीय चिकित्सालय में सिविल सर्जन डॉ एके मिश्रा को 50 बेडशीट प्रदान की गई। जिसकी मण्डलाध्यक्ष ने सराहना की।

मण्डलाध्यक्ष द्वारा लेवड़ा स्कूल में इनरव्हील द्वारा संपादित वर्ष भर की गतिविधियों का अवलोकन किया गया एवं प्रधानाध्यापक महेन्द्र जोशी की उपस्थिति में छात्रों को बिस्किट के पैकेट का वितरण किया गया। रोटरी क्लब द्वारा संचालित आहार केन्द्र का अवलोकन के दौरान वहाँ कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को शारदा तौर के आर्थिक सहयोग से कपड़ो का वितरण किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब अध्यक्ष सतीश तोतला, पूर्व अध्यक्ष सुरेश अजमेरा उपस्थित थे।

अगली कड़ी में इनरव्हील क्लब की स्थायी प्रकल्प सीआरपीएफ रोड पर संचालित प्याऊ का उद्घाटन कर पक्षियों के लिए पानी के सकोरों का वितरण किया गया। इस प्रकल्प में क्लब सदस्य कुसुम कदम द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मण्डलाध्यक्ष द्वारा नीमच ट्रेचिंग ग्राउंड पर स्थित बगीचे में वृक्षारोपण किया गया। उसके बाद मण्डलाध्यक्ष शशि शुक्ला, पूर्व मण्डलाध्यक्ष संगीता जोशी, क्लब अध्यक्ष शोभा तोतला, सचिव रागिनी कालरा सहित क्लब सदस्यों द्वारा ज्ञानोदय ग्रुप के सभी महाविद्यालयों का अवलोकन किया गया। साथ ही नवनिर्मित ज्ञानोदय मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर ज्ञानोदय ग्रुप की ओर से शशि शुक्ला एवं संगीता जोशी का शाल श्रीफल से स्वागत किया।

सम्पूर्ण अधिकारिक यात्रा में शारदा तौर, अल्का श्रीवास्तव, अल्का चड्डा, सरोज गांधी, सरिता पाटीदार, हेमांगिनी त्रिवेदी, तृप्ति दुआ, नीलिमा मोदी उपस्थित थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE