BREAKING NEWS
BIG NEWS : एमपी में भारी बारिश का अलर्ट, 16 जिलों में.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में प्रस्तावित श्री खाटू श्याम.. <<     BIG VIDEO: Jamghat में मौत का खौफनाक खेल! ब्रेक फेल होते.. <<     गुना में यूसीसी (UCC) के खिलाफ सड़क पर उतरा.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव-2026, मतदान कार्मिकों का.. <<     NEWS : समता भवन में प्रवचन सभा, दो बहनों की तपस्या.. <<     NEWS : नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा की अहम बैठक, 60.. <<     KHABAR : त्योहारों से पहले नीमच में यातायात पुलिस.. <<     BIG NEWS : शिक्षा का मंदिर बने, लेकिन खेल मैदान भी.. <<     BIG NEWS : एमपीपीएससी परीक्षा और नतीजों को लेकर बड़ा.. <<     KHABAR : श्रावण के आखिरी सोमवार लाव-लश्कर के साथ.. <<     NEWS : जिला कलक्टर की अनूठी पहल, विद्यालयों को.. <<     KHABAR : यूजीसी के विरोध में जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को होगा धन लाभ, काम को.. <<     BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 5, 2023, 10:33 am
NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड ने मनाया 52 वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह, कम्पनी के यूनिट हेड नितिन जैन ने कहा- व्यवहार में सुधार कर बनें सुरक्षित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। वंडर सीमेंट लि., आर. के. नगर, निम्बाहेड़ा के सी सी आर प्रांगण में  52 वाँ राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम कम्पनी के यूनिट हेड  नितिन जैन के मुख्य आतिथ्य एवं अध्यक्ष (परियोजना)  सी. एस. शर्मा, उपाध्यक्ष (ऑपरेशन)  अमित मेहता, उपाध्यक्ष (माइन्स)  एम. के. बोकाड़ीया तथा उपाध्यक्ष (प्रोसेस)  राजेन्द्र शर्मा के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा सुरक्षा ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया।
 यूनिट हेड नितिन जैन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी को सुरक्षा सप्ताह की बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा कर्मचारीयांे से सुरक्षा के महत्व को जानने और उस पर अमल करते हुए व्यवहार में सूधार कर सुरक्षित कार्मचारी बनने के लिये प्रेरित किया। जैन ने सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के दौरान आयोजित सुरक्षा पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के प्रस्तुतीकरण की सराहना कि एवं इस वर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह अभियान की थीम ‘‘हमारा लक्ष्य शून्य हानि’’ के अनुरुप सभी से अपील करते हुए कहा कि हम हमारे युवा सहकर्मियों को सुरक्षित रखकर कार्य संम्पादित करावें तथा कार्य स्थल पर आपस में एक दूसरे का साथ देते हुए सजगता से कार्य संपादित करें। सी. एस. शर्मा ने कार्य के दौरान मोबाईल फोन का बेवजह उपयोग ना करने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान कम्पनी के महाप्रबन्धक (सुरक्षा) दुर्गादास राठौड ने वंडर सीमेंट द्वारा वर्ष 2022-23 में सुरक्षा के प्रति जागरुकता एवं नवाचार के विभिन्न कार्यों के बारे में सभी को अवगत कराया और आग्रह किया की आने वाले वर्ष में भी सुरक्षा सूधार में निरन्तर भागिदारी करते हुए कम्पनी के शून्य हानि लक्ष्य को सकार करें। 
सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गंत वंडर सीमेंट में  27 फरवरी से 04 मार्च, 2023 तक सुरक्षा पोस्टर, स्लोगन, प्रश्नोत्तरी, फायर ड्रिल, प्राथमिक उपचार, पाटनी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों एवं आर. के. नगर वासियों के लिये भी पोस्टर एवं स्लोगन जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें कई प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के संचालक गिरीश श्रृंगी , ऐसोसिएट महाप्रबन्धक (माइन्स) ने किया तथा सुरक्षा विभाग के योगेश त्रिपाठी ने उपस्थित समस्त को सुरक्षा शपथ दिलाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE