नीमच। अखिल भारतीय ब्राम्हण समाज उज्जैन द्वारा ज्योतिर्मठ अवान्तर भानपुरा पीठ के शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद जी तीर्थ के विशिष्ट सानिध्य में पुस्तक के लेखक आईएएस अधिकारी नियाज खान की ब्राम्हणों पर लिखी ’’ब्राम्हण द ग्रेट’’ का विमोचन आज 5 मार्च रविवार को दोपहर 3 बजे इन्दौर रोड स्थित होटल अंजूश्री उज्जैन पर होगा।
अखिल भारतीय ब्राम्हण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र चतुर्वेदी, उज्जैन से प्राप्त जानकारी अनुसार जगद्गुरू सेवा समिति नीमच के रूद्र पाराशर ने बताया कि महामण्डलेश्वर अतुलेशनंद सरस्वती महाराज (आचार्य शेखर), महामण्डलेश्वर जूना अखाडा शेलेशानंद गिरी महाराज, स्वामी वीतरागानंद जी सरस्वती महाराज के आतिथ्य में विमोचन किया जाएगा।