नीमच। अग्रवाल समाज नीमच छावनी द्वारा 4 वर्ष से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए सनातन धर्म और संस्कृति के उत्थान के लिए व बढ़ती मोबाइल और टीवी की कुरीतियों को कुछ प्रतिशत कम करने के लिए बाल संस्कार शाला की शुरूआत की गई है। बाल संस्कार शाला का आयोजन गायत्री शक्तिपीठ नीमच में किया जा रहा है। इसमें 70 बच्चे हर रविवार 10 से 12 बजे तक प्रशिक्षित शिक्षिकाओं के माध्यम से अपने सनातन धर्म व्रत-त्योहार के बारे मे सरल तरीके से कहानी के माध्यम से व खेल खेल में अच्छी-अच्छी जानकारी बड़े उत्साह से ले रहे हैं। आगे भी यह शाला नियमित चलेगी।
संस्कार शाला को संचालित करने में अग्रवाल समाज के अध्यक्ष सुरेश सिंहल एवं सचिव पुरूषोत्तम गर्ग अपना सहयोग बड़ी सरलता से दे रहे हैं। प्रभा और अनय बहनों ने बड़े ही उत्साह और ऊर्जा के साथ बच्चों को श्याम बाबा का जीवन चरित्र अर्जुन और कृष्ण की कहानी व अन्य सरल तरीके से बहुत रोचक जानकारी दी। प्रणाम करना, होली खेलने के तरीके आदि नैतिक शिक्षा पर भी पूर्ण प्रकाश डाला।