BREAKING NEWS
गुना में यूसीसी (UCC) के खिलाफ सड़क पर उतरा.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव-2026, मतदान कार्मिकों का.. <<     NEWS : समता भवन में प्रवचन सभा, दो बहनों की तपस्या.. <<     NEWS : नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा की अहम बैठक, 60.. <<     KHABAR : त्योहारों से पहले नीमच में यातायात पुलिस.. <<     BIG NEWS : शिक्षा का मंदिर बने, लेकिन खेल मैदान भी.. <<     BIG NEWS : एमपीपीएससी परीक्षा और नतीजों को लेकर बड़ा.. <<     KHABAR : श्रावण के आखिरी सोमवार लाव-लश्कर के साथ.. <<     NEWS : जिला कलक्टर की अनूठी पहल, विद्यालयों को.. <<     KHABAR : यूजीसी के विरोध में जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को होगा धन लाभ, काम को.. <<     BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<     KHABAR : उज्जैन में 2 हजार के डिवाइस से 9 चोर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : दुर्ग पर लपकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 5, 2023, 5:28 pm
BIG NEWS : एमपी में दर्दनाक सड़क हादसा, यात्रियों का लेकर इंदौर से रवाना हुई थी बस, फिर जैसे ही पहुंची भैरव घाट तो हो गई ये बड़ी अनहोनी, दुर्घटना होते ही मची चीख पुकार, सूचना मिलते ही दौड़ी एंबुलेंस, पढ़े खबर 

Share On:-

महू। इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर रविवार को तेज रफ्तार यात्री बस पलट गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं 38 यात्री घायल हैं। बस इंदौर से खंडवा जा रही थी। भैरव घाट पर अचानक ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और हादसा हो गया।

बस में करीब 40 लोग सवार थे। सिमरौल भैरव घाट से उतरते समय बस का ब्रेक फेल हो गया। इससे वह नाले में पलट गई। राहगीरों ने घायलों को बस से निकाला। कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इंदौर रेफर किया गया है। दो महिलाएं सावित्री बाई और सविता की हादसे में जान चली गई। दोनों खंडवा की रहने वाली बताई जा रही हैं।

सूचना मिलते ही सिमरौल थाना पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। ग्रामीण एसपी भगवत सिंह विरदे ने बताया कि हादसे में दो महिलाओं की मौत हुई है। दोनों महिलाओं का शव एमवाय अस्पताल इंदौर में हैं। हादसे के बाद ग्रामीण डीआईजी चंद्रशेखर सोलंकी, ग्रामीण एसपी भगवत सिंह विरदे और इंदौर एडीएम मौके पर पहुंचे।

दुर्घटना होते ही मची चीख पुकार-
घटनास्थल के पास ही शारदा ढाबा है। यहां मौजूद संतोष जायसवाल ने बताया कि अचानक जोरदार आने के बाद चीख-पुकार मच गई। ढाबे पर काम करने वाले और खाना खाने वाले लोग तुरंत घटनास्थल के पास भागे। जब हम वहां पहुंचे तो महिलाएं और बच्चे रो रहे थे। कई लोग बस में फंसे थे। हमने घायलों को निकाला। कुछ महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस जायसवाल ट्रैवल्स की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE